सात दिवसीय भागवत कथा शुरू
कोटा 22 जनवरी। महावीर नगर देवनारायण मंदिर से श्रीमदभागवत कथा की जलयात्रा प्रारम्भ हुई। इस जलयात्रा में बड़ी संख्या में गुर्जर समाज के लोगो ने भाग लिया। यह सात दिवसीय भागवत कथा श्री राधा कृष्ण मंदिर एवं सत्येश्वर महादेव मंदिर महावीर नगर विस्तार योजना में शुरू की गई। इस भागवत कथा की जलयात्रा में गुर्जर समाज की महिलाएं व पुरूष भगवान राधा कृष्ण के भजनो पर नाचती गाती चल रही थी। ओ कान्हा ओ कृष्णा खो गए तुम न जाने कहां निर्मोही ओ कान्हा मैं अधूरी हूं तुम बिन यहां बैरी तुम…… है श्याम तेरी मुरली की कसम…….. जैसे भजनों पर नाचती गाते जा रहे थे। मीडिया प्रभारी अंकित गुर्जर ने बताया कि भागवत कथा के आज प्रथम दिन जलयात्रा, सर्वदेव आव्हान एवं श्रीमदभागवत कथा माहात्म्य, का वर्णन भागवन सुनने से भक्तिज्ञान वैराग्य की प्राप्ति होती है और शुद्धिकरण होता है।

भागवत कथा पापी लोगो का भी उद्धार करने वाली है। यह कथा श्रवण आचार्य हरिचंद शास्त्री द्वारा कथा का अमृतपान कराया जा रहा है। भागवत कथा में श्री कृष्ण को सभी देवो का देव या स्वंय भगवान के रूप में दिखाया जा रहा है। भागवत कथा परमात्मा का अक्षर स्वरूप है। ग्रंथ वेद उपनिषद का सार रूपी फल इससे मिलता है। कुल मिलाकर सम्पूर्ण भागवत कथा मानव जीवन का उद्धार करने वाली है और मोक्ष प्रदान करने वाली है।
इस अवसर राजस्थान गुर्जर महासभा के प्रदेशउपाध्यक्ष मन्नालाल गुर्जर, मोहनलाल बड़ियावल, प्रेमनारायण गुर्जर, महताब, लेखराज गुर्जर, रमेश बड़ियावल सहित गुर्जर समाज के लोग उपस्थित थे।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




