[aioseo_breadcrumbs]

संगोष्ठी कर मनाएंगे स्वामी विवेकानंद की जयंती

File Photo

बारां 10 जनवरी। योग क्लब द्वारा स्वामी विवेकानंद की 162वीं जन्म जयंती 12 जनवरी को मनाई जाएगी। प्रातः 8 बजे कोटा रोड स्थित विवेकानंद पार्क में संगोष्ठी आयोजित की जाएगी। अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार गालव ने बताया कि संगोष्ठी के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयं संघ के जिला प्रचारक नितेश, मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल सुमन, अति विशिष्ट अतिथि विधायक राधेश्याम बैरवा, विशिष्ट अतिथि उप जिला कलेक्टर अभिमन्यु सिंह कुंतल, डीएसपी ओमेंद्र सिंह शेखावत होंगे। अध्यक्षता क्लब अध्यक्ष सुरेंद्र गालव करेंगे।

File Photo

संगोष्ठी में महाराणा प्रताप सेवा संघ, हास्य क्लब, चाणक्य शाखा, हरियाली क्लब व काठिया बाबा भक्त मंडल के पदाधिकारी, सदस्य भी आमंत्रित किए गए। कार्यक्रम को लेकर शुक्रवार को पार्क में प्रतिमा की साफ-सफाई व रंगरोगन का जायजा लिया गया। जिसमें संरक्षक विष्णु कुमार साबू, ओमप्रकाश अदलक्खा, कमलेश तिवारी, महासचिव भगवान प्रसाद गर्ग, कोषाध्यक्ष राजकुमार जैन, उपाध्यक्ष ललित कुमार जैन, नरेंद्र बत्रा, सत्यप्रकाश साबू, ओमप्रकाश नन्दवाना, प्रवक्ता योगेश कुमार बाटा सचिव हंसराज खत्री, ललित वैष्णव, लाजपत अरोड़ा, रामबाबू शर्मा, विनीत अदलक्खा, भगवती राठौर आदि ने शामिल थे।

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

हरिपुरा में समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

बारां। समीपवर्ती बटावदा ग्राम पंचायत के ग्राम हरिपुरा के ग्रामीणों ने सोमवार को पंचायत मुख्यालय पर लगे प्रशासनिक शिविर में

Live Cricket