[aioseo_breadcrumbs]

विद्या भारती शिक्षा संस्थान की चिंतन बिंदु क्रियान्वयन बैठक 18 जनवरी को

बारां 10 जनवरी। विद्या भारती शिक्षा संस्थान के तत्वावधान में चिंतन बिंदु क्रियान्वयन बैठक का आयोजन 18 जनवरी को विद्या भारती द्वारा संचालित मांगरोल बायपास रोड पर स्थित स्वामी विवेकानंद विद्या निकेतन माध्यमिक विद्यालय के सभागार में आयोजित होगा। जिला अध्यक्ष प्रमोद कुमार राठौर एवं जिला मंत्री अशोक योगी ने  बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर संपन्न चिंतन बैठक के बिंदुओं की क्रियान्विति के लिए आयोजित इस महत्वपूर्ण जिला स्तरीय बैठक में विद्या भारती विकास यात्रा, कौशल विकास, विद्यालय गुणवत्ता, राष्ट्रीय शिक्षा नीति, प्रभावी शिशु वाटिका, मातृभाषा, पूर्व छात्र, जनजाति क्षेत्र की शिक्षा तथा विद्यारंभ संस्कार आदि विषयों पर चर्चा होगी।

बैठक में विद्या भारती चित्तौड़ प्रांत टोली, जिला कार्यकारिणी एवं विद्या भारती द्वारा जिले में संचालित बारां, किशनगंज, नाहरगढ़, समरानिया, अंता, मांगरोल, सीसवाली, अटरू, कवाई, छबड़ा एवं छीपाबड़ोद  के आदर्श विद्या मंदिर व स्वामी विवेकानंद विद्या निकेतन विद्यालयों के अध्यक्ष सचिव एवं प्रधानाचार्य भाग लेंगे। बैठक की तैयारी को लेकर बुधवार को विद्या भारती के जिला कार्यालय में बैठक संपन्न हुई।

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

हरिपुरा में समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

बारां। समीपवर्ती बटावदा ग्राम पंचायत के ग्राम हरिपुरा के ग्रामीणों ने सोमवार को पंचायत मुख्यालय पर लगे प्रशासनिक शिविर में

Live Cricket