शिविर में इटरनल हाॅस्पिटल जयपुर के चिकित्सक हार्ट, न्यूरो, स्पाइन, जन्मजात बीमारी, हड्डी रोग,
पाइल्स, बवासीर, ष्वासं रोग की करेंगे जांच
बारां 10 जनवरी। अन्र्तराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के बैनर तले श्रीमती गीतादेवी दुसाद की स्मृति में जिले का सबसे बड़ा निशुल्क चिकित्सा शिविर 12 जनवरी को जिला चिकित्सालय के सामने स्थित खण्डेलवाल समाज की धर्मशाला में प्रातः 10 बजे से दोपहर 1.00 बजे तक चलेगा। शिविर की तैयारियां पूर्ण हो चुकी है। अब तक बारां शहर सहित जिले के अन्ता, छबडा, मांगरोल, अटरू, किषनगंज, छीपाबडौद से भी कई रोगियों ने जांच व परामर्ष के लिए अपने रजिस्ट्रेषन करवाए है।
विगत चार वर्षो से लगातार समाज सेवा व स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में इटरनल हॉस्पिटल जयपुर के वरिष्ठ चिकित्सकों द्वारा बारां में निशुल्क शिविर लगाकर ह्रदय रोग, न्यूरो, आर्थोपेडिक, जनरल फिजिषियन की सेवाएं देकर बड़ी संख्या मंे जिलेवासियों को स्वास्थ्य सेवाओं से लाभान्वित किया था। अंर्तराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के संभाग युवा अध्यक्ष एवं षिविर प्रभारी हितेष खण्डेलवाल ने बताया कि शिविर में मुख्य रूप से कमर दर्द, स्लिप डिस्क, साईटिका, घुटनों का टेढापन, हड्डी का गलना आदि रोगों के लिए कुशल विशेषज्ञ डॉ.रोहन जैन की सेवाएं वहीं ह्रदय रोग विषेशज्ञ डॉ.मेघराज मीणा जो इटरनल के वरिष्ठ ह्रदय रोग विशेषज्ञ है, सीने में भारीपन, कंधे में जकड़न, कोलेंस्ट्रोल का बढना, दिल का वाल खराब होना, रक्तवाहिनायों में रूकावट, चलते समय सांस व धड़कन बढ़ना तथा डायबिटिज व उच्च रक्तचाप के बारे में निशुल्क परामर्श देंगे। वही डाॅ. रोहन तांबी अस्थमा, श्वास, फेफडा तथा कोविड-19 से जनित रोग की जांच व परामर्ष प्रदान करेंगे।
शिविर में इसी चिकित्सालय की वरिष्ठ मेक्सीलो फेशियल सर्जरी विशेषज्ञ डॉ. नेहा अग्रवाल कट्टा जन्मजात चेहरे का टेढापन, जुबान से तुतलाना, जन्म से मुंह का नही खुलना, स्माईल करेक्षन, जबडे का दर्द, जन्म से कटा होट, फटा तालू, जुबान चिपकी होना, दांत का अंदर-बाहर होना आदि के बारे में परामर्ष देगी। इसी शिविर में न्यूरो के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. मनीष राजपूत पैरो में सूजन अथवा दर्द, हरी-नीची नसों का दिखना, बच्चेदानी में गांठ या अत्यधिक माहवारी, थाइराइड, पाइल्स, बवासीर, खांसी या मलद्वार से खून आना, अण्डकोष से सूजन, दर्द या नसों का दिखना आदि के बारे में जांच व परामर्श देंगें। शिविर में इटरनर हॉस्पिटल की ओर से ब्लडप्रेशर, ब्लडशुगर, ईसीजी, बीएमआई की जांचे निशुल्क रखी गई है। वही गीतादेवी स्मृति संस्थान की ओर से सात दिन की दवाईयां भी निशुल्क उपलब्ध करवाई जाएगी। शिविर में आने वाले मरीजों को पुरानी जांचे व दवाईयों के पर्चे यदि उपलब्ध हो तो साथ ला सकते है, ताकि चिकित्सकों को पुराने उपचार की जानकारी भी हासिल हो सके तथा उसी अनुसार उचित परामर्श प्रदान किया जा सके।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




