[aioseo_breadcrumbs]

नहीं दिया ज्ञापन, पूर्व के ज्ञापनों पर ही हुई चर्चा

जिला कलेक्टर के आमंत्रण पर वार्ता को पहुंचा किसान संघ

 बारां, 10 जनवरी। भारतीय किसान संघ द्वारा किए गए प्रदर्शन के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों के रवैए से नाराज किसान संघ के पदाधिकारियों ने जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर के बुलावे पर वार्ता की।   हालांकि चर्चा के दौरान कोई ज्ञापन तो नहीं दिया गया पर सप्ताह भर पहले दिए गए प्रदर्शन के सूचना पत्र में उल्लेखित बिंदुओं व अन्य ज्ञापनों के साथ  गतिरोध के कारणों पर खुलकर चर्चा हुई। इस पर कलेक्टर का कहना था कि समस्याओं के समाधान के लिए जिला प्रशासन साथ खड़ा है। प्रदर्शन के दौरान आपसी समझ के अभाव में ऐसा हुआ है। आगे भी आपके द्वारा सुझाई किसानों की समस्याओं के निराकरण का हर संभव प्रयास किया जावेगा ।
   जिला प्रचार प्रमुख बृजमोहन मेहता ने बताया कि एडीएम ने जिलाध्यक्ष अमृत छजावा से बात कर वार्ता के लिए आमंत्रित किया था। इस पर कलेक्ट्रेट पहुंचे  किसान संघ पदाधिकारियों ने 2 घंटे तक चली वार्ता के दौरान पूर्व में सूचना देने के बाद भी संबधित विभागों के अधिकारियों का ही नहीं जिले के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी का भी प्रदर्शन के दौरान वार्ता से बचने का विरोध जताया।   वार्ता में एडीएम दिव्यांशु शर्मा, बिजली निगम एसई एनबी गुलाटिया, कृषि संयुक्त निदेशक अध्यक्ष अतीश कुमार शर्मा, जल संसाधन के एक्सईएन महेंद्र मीणा व जेईएन सुनील मेहता समेत आपदा राहत से दीपांशु आदि मौजूद थे। परवन परियोजना की चर्चा में सामने आया कि अभी 300 करोड़ मिलने की बात मिथ्या है। बारां जिले में मात्र 40 प्रतिशत ही कार्य हुआ है जबकि कोटा का 80 फीसदी व  झालावाड़ जिले का 70 प्रतिशत काम निपट चुका है। जिसके लिए बजट मांगा गया है। वहीं ईआरसीपी में नाहरगढ़ क्षेत्र को लाभान्वित क्षेत्र में शामिल करने के लिए सर्वे कंपनी की टीम दौरा कर चुकी है। जिसकी डीपीआर के लिए 2 करोड़ रुपए के बजट की मांग की हुई है। आपदा राहत के लिए भी सरकार से बजट मांगा गया है।

संभाग प्रचार प्रमुख हेमराज यदुवंशी ने बताया  गतिरोध के बाद उपजे हालातों के बाद जिला कलेक्टर का प्रदेश पदाधिकारियों से संपर्क के बाद प्रांत के प्रभारी शिवराज पुरी बारां पहुंचे थे।  जिनकी मौजूदगी में  वार्ता से पूर्व जिले की तहसीलों के अध्यक्ष मंत्री समेत उच्च पदाधिकारियों ने धानमंडी स्थित किसान भवन में बैठक की। जिन्होंने प्रदर्शन के दौरान अधिकारियों के रवैए से गतिरोध के हालत पर चर्चा की। जहां से ये पदाधिकारी वार्ता के लिए पहुंचे।
 प्रतिनिधिमंडल में जिलाध्यक्ष अमृत छजावा, प्रांत अध्यक्ष शंकरलाल नागर, राष्ट्रीय पदाधिकारी कैलाश गंदोलिया, प्रांत कार्यकारिणी के घनश्याम मीणा व विक्रम सिंह सिरोहीया, जिला मंत्री देवकिशन नागर, संभाग पधाधिकारी भूपेंद्र शर्मा रणवीर सिंह हाड़ा, मोहन लाल मीणा , जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण शर्मा व बंशी लाल डाबरी, रघुवीर वैष्णव,  अटरू अध्यक्ष परमेश्वर शर्मा व पुरुषोत्तम सुमन, बनवारी नागर समेत अंता से गणपत लाल नागर व लक्ष्मीचंद नागर, आदि मौजूद थे।
Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

हरिपुरा में समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

बारां। समीपवर्ती बटावदा ग्राम पंचायत के ग्राम हरिपुरा के ग्रामीणों ने सोमवार को पंचायत मुख्यालय पर लगे प्रशासनिक शिविर में

Live Cricket