बारां 10 जनवरी। अखिल भारतीय धोबी महासंघ की जिला बैठक 12 जनवरी को दोपहर 12 बजे शहर के कोटा रोड स्थित विवेकानंद पार्क में होगी। जिला मीडिया प्रभारी राजेंद्र मंडोवरा ने बताया कि बैठक में बैठक में 25 दिसम्बर को हुए युवक-युवती परिचय सम्मेलन व प्रतिभा सम्मान समारोह के आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया जाएगा। साथ ही 23 फरवरी को आने वाली संतशिरोमणी गाडगे बाबा की जयंती को मनाने को लेकर विचार-विमर्श किया जाएगा। बैठक प्रदेश पदाधिकारियों के सानिध्य में होगी। जिलाध्यक्ष राजाराम पंकज व यूथ विंग जिलाध्यक्ष गिरिराज पंकज भड़सुई ने जिला, नगर व ब्लॉक कार्यकारिणी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व सदस्यों सहित स्माज बंधुओं को बैठक में भाग लेने की अपील की है।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




