बारां 1 जनवरी। बारां नागरिक सहकारी बैंक के संचालक मंडल की बैठक मेबैं क ने अपने सदस्यों को 1 जनवरी 25 से वर्श 2021-22, 2022-23 एवं 2023-24 का 10-10 प्रतिषत की दर से लाभांष वितरण प्रारम्भ करने का निर्णय लिया गया है। बैंक द्वारा सदस्यों को तीनों वर्श का 10-10 प्रतिषत की दर से एक साथ लाभांष वितरण करने की संचालक मंडल द्वारा स्वीकृति देने के पष्चात् बैंक द्वारा जिन सदस्यों द्वारा सदस्य नम्बर के साथ अपने सैविंग खाते लिंक करवा लिये गये है, उनके खातों में 1 जनवरी को लाभांष राषि का ट्रांसफर कर नये वर्श का उपहार दे दिया है।
बैंक के प्रधान कार्यालय भवन में अध्यक्ष हरगोविन्द जैन ने कम्प्यूटर का बटन दवाकर एक साथ सदस्यगणों के लगभग 5 से 6 हजार खातों में डिविडेन्ट की राषि ट्रांसफर की, तथा जिन सदस्य गणों द्वारा अपने सदस्य नम्बर के साथ अपने सैविंग खाते लिंक नहीं करवा रखें है, उनके प्रिन्टेड लाभांष पत्रों की बैंक स्तर पर जांच करके 15 जनवरी से लाभांष वितरण प्रारम्भ कर दिया जावेगा। मेनवली डिविडेन्ट वितरण करने की सभी तैयारियां पूर्ण करने के उपरान्त संचालक मंडल द्वारा विधिवत 15 जनवरी 25 से प्रधान कार्यालय भवन में डिविडेन्ट वितरण करने की स्वीकृति दे दी है, मेनवली डिविडेण्ट वितरण का कार्य, प्रतिकार्य दिवस 10.00 बजे से 02.00 बजे तक प्रधान कार्यालय भवन पर किया जावेगा। महाप्रबन्धक रामस्वरूप मीणा ने बताया कि बाहर की सभी षाखाओं के सदस्यगणों को सम्बन्धित षाखाओं में लाभांष का वितरण एवं भुगतान किया जावेगा। सदस्यगण लाभांष प्राप्त करने हेतु अपना बैंक परिचय पत्र एवं आधार कार्ड की फोटो प्रति साथ लावें, एवं जिन सदस्य गणों के खाते लिंक नहीं हैं, बैंक पधार कर अपने खातों को षीघ्र लिंक करावें।
इस अवसर पर अध्यक्ष हरगोविन्द जैन, उपाध्यक्ष पीयूश कुमार विजय, संचालक अष्विनी बंसल, निषान्त तिवारी, प्रदीप जैन, सीमा षर्मा, तारा अग्रवाल, सुनील कुमार टक्कर, नन्दकिषोर यादव, अखिल नामा, पियुश जैन, बालमुकुन्द मीणा, हर्शिल बंसल (सी.ए.) राजेन्द्र कुमार गुप्ता, बोर्ड ऑफ मैनेजमेन्ट के संचालक ललित कुमार नागर एड0, ऋशभ गालव सी.ए., हरिओम प्रधान, मनोज कुमार षर्मा एवं बैंक महाप्रबन्धक रामस्वरूप मीणा उपस्थित रहे।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




