[aioseo_breadcrumbs]

इंटरकॉलेज क्रिकेट प्रतियोगिता में बारां पीजी कॉलेज को मिली विजयश्री

कोटा विश्वविद्यालय कोटा की अंतर महाविद्यालयी क्रीड़ा प्रतियोगिता 2024 
बारां 16 नवम्बर। कोटा विश्वविद्यालय कोटा की अंतर महाविद्यालयी क्रीड़ा प्रतियोगिता 2024 क्रिकेट पुरूष/महिला में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की टीम ने विजयश्री हांसिल की है।

शारीरिक शिक्षक सीबी शर्मा ने बताया कि करौली जिले के खेड़ा हिंडोनसिटी के सौरभ शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में दो चरणों में आयोजित हुई थी। दो चरणों हुई इस प्रतियोगिता के फाइनल मेच में गंगापुरसिटी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 ऑवर में 64 रनों का लक्ष्य रखा। जिसे बारां ने 4 ऑवर में ही पूरा कर लिया। जिस पर बारां कॉलेज विजेता घोषित किया गया।

प्रतियोगिता में कोटा युनिवर्सिटी से संबद्ध बारां सहित कोटा संभाग के कॉलेज, शिक्षण व प्रशिक्षण संस्थानों की टीमों ने भाग लिया था। टीम में कप्तान शुभम नायक के साथ आकाश मीणा, हर्षित प्रजापति, पीयूष पंकज, वंश, अंकित, शेलेंद्र, विरेंद्र, लवप्रताप, कुलदीप, भरतराज व हरीश, शिवचरण आदि खिलाड़ी शामिल थे। दूसरे चरण में बारां की टीम के विजयी होने पर कालेज में हर्ष व्याप्त हो गया। कॉलेज प्रशासन एवं स्टाफ ने छात्रों को बधाई प्रेषित की।
फोटो 1 बारां।

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

हरिपुरा में समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

बारां। समीपवर्ती बटावदा ग्राम पंचायत के ग्राम हरिपुरा के ग्रामीणों ने सोमवार को पंचायत मुख्यालय पर लगे प्रशासनिक शिविर में

Live Cricket