24 दिसंबर से होगी संगीतमय भागवत कथा
कार्ष्णि गोपाल सेवा संस्थान का दीपावली स्नेह मिलन समारोह आयोजित
बारां 10 नवंबर। हमारे संस्कार व हमारी संस्कृति का गौरवशाली इतिहास रहा है आज के इस आधुनिक युग में हमारी युवा पीढ़ी हमारी संस्कृति व संस्कार को भूलती जा रही है। आवश्यकता है कि हम हमारे युवा पीढ़ी को हमारी संस्कृति व संस्कारों से अवगत कराए। उक्त उद्बोधन रविवार को दोपहर कोटा रोड स्थित सौभाग्य श्री मैरिज गार्डन में कार्ष्णि गोपाल सेवा संस्थान के दीपावली स्नेह मिलन समारोह के दौरान वृंदावन के संत गोपाल कृष्णाचार्य महाराज ने व्यक्त किए।
उन्होंने कहा कि हमें हमारे घरों में हमारे धार्मिक ग्रंथो का वाचन करना चाहिए तथा सामुहिक रूप से ईश्वर की वंदना करना चाहिए। जिससे घर में भी एक सकारात्मक माहौल तैयार होगा वही हमारी नई पीढ़ी को हमारी सस्कृति व संस्कारो से जुड़ने का अवसर मिलेगा।
सह मीडिया प्रभारी सुनील शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर संस्थान की नई कार्यकारिणी का गठन कर जिम्मेदारी सौपी गई। जिसमें मुख्य संरक्षक कमलेश पौराणिक , अध्यक्ष जय नारायण हल्दिया , उपाध्यक्ष देवकीनंदन बंसल ,राधेश्याम गर्ग , विमल बंसल ,कोषाध्यक्ष महेंद्र जी गोयल (बीएस) सह कोषाध्यक्ष गिरजा शंकर नंदवाना , छोटू लाल जी सुमन ,संरक्षक किरण गुर्जर ,ओम जी सुमन , गजेंद्र सिंह परिहार , महामंत्री सुरेश बंसल ,पदम पिपलानी , वीरेंद्र सोनी , दिनेश खंडेलवाल ,मंत्री हंसमुख राय ,रामेश्वर इंदौरिया ,राजेंद्र सोनी , कपिल शर्मा , अशोक तनेजा , वही मीडिया प्रभारी कुश कुमार मिश्रा सह मीडिया प्रभारी सुनील शर्मा , प्रचार प्रसार समिति देवकी नायक , हेमराज मीणा , जय प्रकाश पारेता , रामस्वरूप सलवाडिया ,अमित चौरसिया , दिनेश शर्मा , रूपचंद गर्ग ,पूरणमल ओझा , वही पूजा कार्य प्रभारी आचार्य गिरिराज शर्मा ,महिला मंडल ममता इंदौरिया , नर्मदा शर्मा , सपना विजय , कनिका शर्मा , भगवती बाई ,कार्यकारिणी सदस्य के रूप में भंवरलाल पोरवाल ,जीतू गुप्ता ,सुरेंद्र गालव महावीर माथोडिया , महेन्द्र पिपलानी ,राजेंद्र माहेश्वरी , राजू कालरा , मूलचंद शर्मा , सीबी शर्मा , श्याम लक्षकार ,राजेंद्र तिवारी , कुलदीप झाला , के एम मीणा ,संजय शर्मा को जिम्मेदारी दी गई। जिनका महाराजश्री ने दुपट्टा उड़ाकर सम्मान कर आशीर्वाद दिया तथा बारां जिले में धार्मिक आयोजनों को करते रहने , संत व सनातन की रक्षा के लिए तत्पर रहने का संकल्प दिलाया।
संगीतमय भागवत कथा 24 दिसंबर से
कार्ष्णि गोपाल सेवा संस्थान के अध्यक्ष जयनारायण हल्दिया ने बताया कि दीपावली स्नेह मिलन अवसर पर उपस्थित सदस्यों ने बारां में संगीतमय भागवत कथा आयोजन का निर्णय लिया। भागवत कथा 24 दिसंबर से अस्पताल रोड स्थित संस्था धर्मादा धर्मशाला में आयोजित की जाएगी। जिसमें वृंदावन के संत में गोपाल कृष्णाचार्य महाराज कथा का वाचन करेंगे। कथा का आयोजन जन सहयोग से किया जाएगा। शीघ्र ही कथा आयोजन समिति का गठन सभी को जिम्मेदारिया सौपी जाएगी। उन्होंने कहा कि कार्ष्णि गोपाल सेवा संस्थान के माध्यम से धार्मिक गतिविधियों का आयोजन किया जाता रहेगा तथा प्रयास रहेगा कि हमारी युवा पीढ़ी को हमारी संस्कृति व संस्कारों से अवगत कराते रहे।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




