[aioseo_breadcrumbs]

लगन और एकजुटता हो, तो कोई भी चुनौती बड़ी नहीं होतीः शेखावत

  • बारां जिला बैडमिंटन प्रतियोगिता का समापन

बारां 10 नवम्बर। बारां जिला बैडमिंटन संघ के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय जिला बैडमिंटन टूर्नामेंट का समापन रविवार को कोटा रोड स्थित खेल संकुल में हुआ। समापन समारोह में मुख्य अतिथि डीएसपी ओमेंद्रसिंह शेखावत ने कहा कि खेल प्रतियोगिता में सभी साथ मिलकर आगे बढ़ते हैं। खिलाड़ियों ने इसमें खेल की भावना का शानदार परिचय दिया है।

उन्होंने कहा कि इस आयोजन ने यह सिद्ध कर दिया कि जब खेल के प्रति लगन और एकजुटता हो, तो कोई भी चुनौती बड़ी नहीं होती। इस प्रतियोगिता ने न सिर्फ खिलाड़ियों को अपनी क्षमताओं को साबित करने का मौका दिया, बल्कि स्थानीय स्तर पर बैडमिंटन को बढ़ावा देने का भी कार्य किया। इस टूर्नामेंट के आयोजन के दौरान खिलाड़ियों की मेहनत और समर्पण ने सभी को प्रेरित किया।

इस अवसर पर जिला बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष सुनील कुमार हावा, सचिव दिनेश बंसल व राकेश पौराणिक आदि सहित मुख्य अतिथि डीएसपी शेखावत ने विजेता खिलाड़ियों को पारितोषित प्रदान किया। इससे पूर्व आयोजकों ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। अध्यक्ष हावा ने बताया कि यह प्रतियोगिता खिलाड़ियों द्वारा खुद बनाई गई आंतरिक समिति के सहयोग से आयोजित की गई।

विभिन्न श्रेणियों में परिणामों के विजेता व उप विजेता टीम व खिलाड़ी की घोषणा की गई। जिसमें अंडर-14 (सिंगल्स) में विजेता अथर्व खत्री व उप विजेता शौर्य मेहता रहे। वहीं अंडर-14 (डबल्स) में विजेता आरुल और आरिश तथा उप विजेता अथर्व और आर्यन को घोषित किया गया। जबकि अंडर-19 (सिंगल्स) में विजेता ऋषि नगर व उप विजेता हरमन, अंडर-19 (डबल्स) में विजेता हरमन और लक्ष्य व उप विजेता ऋषि और अर्थ रहे।

इसी प्रकार सीनियर (सिंगल्स) में विजेता अमन गौतम व उप विजेता अमन गुप्ता, सीनियर (डबल्स) में विजेता अरिष्ट एवं हेतांश व उप विजेता अमन और स्वप्निल रहे। वहीं गर्ल्स में विजेता मीनल व उप विजेता पलक रही। संघ के पदाधिकारियों ने प्रतियोगिता में विभिन्न श्रेणियों में शानदार प्रदर्शन करने वाले विजेताओं और उप विजेताओं को बधाई दी।

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

हरिपुरा में समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

बारां। समीपवर्ती बटावदा ग्राम पंचायत के ग्राम हरिपुरा के ग्रामीणों ने सोमवार को पंचायत मुख्यालय पर लगे प्रशासनिक शिविर में

Live Cricket