बारां 10 नवम्बर। ज्ञान संवर्धन समिति द्वारा आयोजित की गई कैट परीक्षा के प्रथम तीन स्थानों पर रही बालिकाओं को शहर के मंडोला वार्ड स्थित अम्बेडकर भवन में रविवार को हुई समिति की बैठक में प्रशस्ति पत्र और प्रोत्साहन राशि देकर पुरूष्कृत किया गया।
जिला सचिव कैलाश नारायण सगर ने बताया कि बैठक की अध्यक्षता सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य चंद्रमोहन वर्मा ने की। अतिथि डोमा परिसंघ जिलाध्यक्ष राजेश पंकज थे। बैठक में आनंद गोरल, प्रधानाचार्य कमलेश सोन, एएमडब्ल्यूएस महिला विंग जिलाध्यक्ष गायत्री गोरल आदि ने भी विचार व्यक्त किए। अम्बेडकर वेलफेयर सोसायटी अध्यक्ष डॉ. सतीश लहरी ने कहा कि शिक्षा ही एकमात्र विकल्प है, जिससे सभी का आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक विकास किया जा सकता है। शिक्षा के लिए आर्थिक रूप से संपन्न लोगों को गरीब बच्चों का सहयोग करना चाहिए।
जिला सचिव सगर ने बताया कि प्रतियोगिता 7 जुलाई स्टेशन रोड स्थित महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम सीनियर स्कूल में हुई थी। जिसमें कक्षा 6 से 12वीं तक के बालक-बालिकाओं ने भाग लिया था। परीक्षा में महापुरुषों, संविधान तथा देश की संस्कृति के बारे में 100 प्रश्न पूछे गए थे। जिसमें प्रथम स्थान पर पायल बैरवा, द्वितीय पर निहारिका मेहरा व दिव्या भारती रही।
बैठक में जिला अध्यक्ष सी.एस. बौद्ध ने बताया कि परीक्षा के लिए अभ्यार्थियों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया गया था। भविष्य में भी इसी तरीके से परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। जिसमें जिले के सभी विद्यार्थियों को शामिल करने की रूपरेखा तैयार की जा चुकी है। बैठक में कमलेश कुमार यादव, कमल यादव, मनोज कर्णिक, जितेंद्र, जयंत, विमला यादव, चंचल सिंघानिया, चमेली यादव, लता यादव, किरण सगर, इंद्रा यादव सहित अन्य पदाधिकारी व सदस्य मौजूद थे। संचालन लिसाड़िया सीनियर स्कूल के उप प्रधानाचार्य चंद्रशेखर जाटव ने किया।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




