बारां 09 नवम्बर। अखिल भारतीय धोबी महासंघ ‘एबीडीएम‘ की जिला बैठक 10 नवम्बर को दोपहर 2 बजे अस्पताल रोड स्थित श्रीराम जानकी मंदिर पर होगी। जिला मीडिया प्रभारी राजेंद्र मंडावरा ने बताया कि बैठक में 25 दिसम्बर को बारां में होने वाले युवक-युवती परिचय सम्मेलन व प्रतिभा सम्मान समारोह की तैयारियों को गति दी जाएगी। साथ ही अन्य बिंदुओं पर चर्चा की प्रस्ताव लिए जाएंगे। बैठक में एसबीआई शाखा प्रबंधक महावीर पंकज मांगरोल द्वारा उत्कृष्ट कार्य करते हुए उदयपुर संभाग में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर एबीडीएम द्वारा उनका अभिनंदन किया जाएगा।
बैठक में प्रदेश संयोजक रामस्वरूप पंकज, प्रदेश मीडिया प्रभारी राजेश रंगीला व कोटा से संभागीय अध्यक्ष हनुमानसिंह सामरिया को भी आमंत्रित किया गया है। जिला प्रभारी बद्रीलाल वर्मा, जिलाध्यक्ष राजाराम पंकज व यूथ विंग जिलाध्यक्ष गिरिराज पंकज आदि पदाधिकारियों ने जिला व ब्लाॅक के पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों सहित समाज के सदस्यों से बैठक में भाग लेने की अपील की है।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




