बारां 08 सितम्बर। जैन श्वेताम्बर संघ के श्री चंद्रप्रभू मंदिर में चल रहे पर्यूषण पर्व धार्मिक कार्यक्रमों के साथ सम्पन्न हो जाने के उपरान्त आज चन्द्रप्रभू मंदिर में सकल श्रीसंघ द्वारा क्षमावाणी पर्व मनाया गया। इस दौरान सभी समाज बंधुओं ने एक-दूसरे से क्षमा मांगी तथा क्षमा दी। सभी ने संवत्सरी प्रतिक्रमण करते हुए एक-दूसरे के गले मिलकर इस पर्व को मनाया।
चन्द्रप्रभू महिला मण्डल अध्यक्ष एवं जिला प्रमुख श्रीमती उर्मिला जैन भाया, रेखा बोरडिया, खुशबू मारू, मोना, रेखा बोरडिया ने बताया कि रविवार को श्री जैन श्वेताम्बर समाज मूर्ति पूजक संघ के अध्यक्ष राजेन्द्र रंगावत, पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया, कोषाध्यक्ष गौत्तम बोरडिया द्वारा पर्वाधिराज पर्यूषण पर्व की आराधना करवाने हेतु श्री अखिल भारतीय श्री वर्धमान जैन नवयुवक मंडल जावरा (मध्यप्रदेश) से आए साधर्मिक बंधु सौरभ ठाकुरिया, नमन वया एवं रोहन सकलेचा तथा श्री चन्द्रप्रभू मंदिर के राजेश पुजारी एवं श्याम नामदेव का सकल श्रीसंघ द्वारा सम्मान किया गया। बालिका पार्श्वी पोरवाल द्वारा प्रतिक्रमण के सभी सूत्र याद करने पर भाया दम्पत्ति द्वारा उसे पुरस्कार प्रदान किया गया।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




