बारां । इस्टमेन सोलर ऑटो पॉवर कंपनी की कार्यशाला कोटा रोड स्थित निजी रेस्त्रां में आयोजित हुई। जिसमें सोर उर्जा से चलने वाले उत्पादों की जानकारी लोगों की दी गई। सेल्स इंजिनीयर हेमंत द्वारा मास्टर टेक्निकल क्लास ली गई।
कंपनी के डिस्ट्रीब्यूटर मिलन एंटरप्राइजेज के भरत नागर ने कार्यशाला में ऑन ग्रिड सोलर, ऑफ ग्रिड सोलर आदि उत्पादों के बारे में बताया। महादेव एंटरप्राइजेज के उमेश मेहता ने बताया कि कंपनी द्वारा इन्वर्टर, बेट्री, सौर पैनल, ऑटो मोबाइल रिक्शा बेट्री आदि सोलर उपकरण बनाती है। जिनका निर्माण गुणवत्तापूर्ण तरीके से किया जा रहा है। इनमें उच्चतम तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है। जो लम्बे समय तक चलते हैं। कार्यशाला में हरिओम मीणा सहित दुकानदार व व्यवसायियों ने भाग लिया।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




