[aioseo_breadcrumbs]

महिला कांग्रेस जिला कार्यकारिणी की घोषणा

संगठन को नई दिशा देने का संकल्प
बारां। राष्ट्रीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लाम्बा एवं राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष सारिका सिंह के दिशा-निर्देशानुसार बारां महिला कांग्रेस की नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष बृजेश बैरवा ने उक्त दोनों नेताओं के सहित पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रमोद जैन भाया, जिला प्रमुख उर्मिला जैन भाया, पूर्व विधायक पानाचंद् मेघवाल, करणसिंह व निर्मला सहरिया के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में यह टीम संगठन को नई ऊँचाइयों तक ले जाएगी। घोषित कार्यकारिणी में ब्लॉक स्तर पर बारां से उर्मिला बैरवा, अटरू से रीना यादव, छबड़ा से मिथिलेश भार्गव, छीपाबड़ौद से रफीका खान, किशनगंज से तृप्ति गोयल, शाहबाद से बदामी, अंता से विनीताबाई, मांगरोल से मीना बैरवा को महिला कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया।

जिला स्तर पर नई जिम्मेदारियों के निर्वाहन हेतु नई नियुक्तियाँ दी गईं। उपाध्यक्ष पद पर कमला यादव, कंचन देवी, इन्द्रा शर्मा, मान कंवर, रिंकेश मीणा व मनीषा मीणा को नियुक्त किया गया। महासचिव पद पर निधि चंदेल, ममता मेघवाल, अनिता, निर्मला मेघवाल, चमेली, रीना कुमार, जायदा बेगम, रेखा सुमन, गायत्री शर्मा, मंजूबाई, सावित्री, अंजु कालकर, सरिता शर्मा, राजेश मीणा, सोशल मीडिया प्रभारी के पद पर शिमला बैरवा व कोषाध्यक्ष पद पर सलोनी नायक को नियुक्त किया गया। साथ ही सचिव, सहसचिव के पदों की भी नियुक्तियां कर सभी को जिम्मेदारियां दी गई। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने ज़िम्मेदारी मिलने पर संगठन के प्रति निष्ठा दोहराई और कहा कि वे कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य करेंगी। महिला कार्यकर्ताओं ने भी नए पदाधिकारियों का स्वागत किया व उम्मीद जताई कि यह टीम जिले में महिला कांग्रेस की ताकत और भागीदारी को और अधिक सशक्त करेगी।

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

हरिपुरा में समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

बारां। समीपवर्ती बटावदा ग्राम पंचायत के ग्राम हरिपुरा के ग्रामीणों ने सोमवार को पंचायत मुख्यालय पर लगे प्रशासनिक शिविर में

Live Cricket