बारां। अतिरिक्त निदेशक कृषि विस्तार कोटा खण्ड के उप निदेशक कृषि सत्येन्द्र पाठक व सहायक निदेशक कृषि उमाशंकर शर्मा व जिला स्तरीय अधिकारी सहायक निदेशक कृषि बारां शिवराज मीणा, उप परियोजना निदेशक आत्मा धनराज मीणा एवं कृषि अधिकारी चन्द्र प्रकाश गोचर द्वारा जिले में आदान विक्रेता फर्मों का निरीक्षण किया है। निरीक्षण के दौरान फर्मों द्वारा मूल्य सूची बोर्ड, उर्वरक स्टॉक रजिस्टर एवं बिल बुकें संधारित करने के निर्देशों की पालना नहीं पाई गई।
पॉश स्टॉक एवं गोदाम में उर्वरक स्टॉक में अनियमितताएं मिली। जिनके विरूद्ध नियमानुसार सख्त कार्यवाही की गई। संबंधित विक्रेताओं को मूल्य सूची एवं स्टॉक रजिस्टर का संधारण करने के लिए पाबंद किया तथा संयुक्त टीम ने जिले भर में आदान विक्रेताओं फर्मों का निरीक्षण कर कुल सात नमूने संग्रहित कर एक विक्रेता को कारण बताओ नोटिस जारी किया।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




