[aioseo_breadcrumbs]

रोटरी क्लब ने किया वृद्धजनों का सम्मान

बारां। रोटरी परिवार का वृद्धजन सम्मान कार्यक्रम अपना घर आश्रम पर उर्मिला जैन भाया के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। अध्यक्ष सूर्यप्रकाश विजय द्वारा उपस्थित सभी रोटरी परिवारजनों का स्वागत किया गया। साथ ही रोटरी परिवार ने सभी वृद्धजनों का माल्यार्पण कर, साफी भेंटकर सम्मान किया। इस दौरान भजन गायन प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिनमें सभी वृद्धजनों ने हर्षोउल्लास से भाग लिया। क्लब द्वारा वृद्वजनों के लिए चाय-नाश्ते की उचित व्यवस्था भी की गई। इसके पश्चात स्नेहभोज का कार्यक्रम रखा गया। जिसका सभी ने सामूहिक रूप से आनन्द लिया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला प्रमुख उर्मिला जैन भाया ने वृद्धजनों के सम्मान में कहा कि वृद्धजनों का सम्मान भारतीय संस्कृति की एक गहरी मूल्यवान परम्परा हैं।

जो अनुभव, ज्ञान और जीवन की सीखों को मान्यता देती है। वृद्धजन समाज की अनुभव की पूंजी हैं। उनके जीवन के अनुभवों से नई पीढ़ी को मार्गदर्शन मिलता है। वृद्धजनों की देखभाल करना हमारा केवल कर्तव्य ही नहीं, बल्कि करुणा सहानुभूति का प्रतीक है। उनके साथ समय बिताने से हमें अनुभव, नैतिकता और जीवन के मूल्य सीखने को मिलते हैं। कार्यक्रम का संचालन डॉ. त्रिवेश बरदानिया द्वारा किया गया। कार्यक्रम में दीपक भाई पतीरा, प्रकाश टोंग्या, धीरज तिवारी, आदित्य जैन, सुनील जैन, विवेक जैन, दीपक गुप्ता, विकास जैन, राजेन्द्र मित्तल, डॉ. प्रवेश बरदानिया, डॉ. सतीश गोयल, पंकज मारू विवेक जैन, जितेन्द्र कुमार, पहली महिला कल्पना विजय रोटरी एन्स आदि उपस्थित रहे। सचिव महेश तिवारी ने प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से सेवा कार्यों में सहयोग करने व उपस्थित होने पर समस्त रोटरी परिवार का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

हरिपुरा में समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

बारां। समीपवर्ती बटावदा ग्राम पंचायत के ग्राम हरिपुरा के ग्रामीणों ने सोमवार को पंचायत मुख्यालय पर लगे प्रशासनिक शिविर में

Live Cricket