[aioseo_breadcrumbs]

गैंगरेप के मामले में 8 वर्ष से फरार 10 हजार रूपये का ईनामी गिरफ्तार

बारां। पुलिस ने गैंगरेप के मामले में 8 वर्ष से फरार चल रहे 10 हजार रूपये के ईनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक बारां अभिषेक अंदासु ने बताया कि पुलिस मुख्यालय द्वारा फरार मुल्जिमो की गिरफ्तारी को लेकर चलाये जा रहे अभियान मे कार्यवाही करते हुए राजेश चौधरी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बारां के सुपरविजन मे विकाश कुमार पुलिस वृताधिकारी वृत छबडा के नेतृत्व मे बृजेशसिह उ.नि. थानाधिकारी हरनावदाशाहजी एवं जिला विशेष टीम द्वारा थाना हरनावदाशाहजी एवं जिला बारां के टॉपटेन मुल्जिम 10000 रूपये के ईनामी फरार स्थायी वारन्टी रामनिवास पुत्र रंगलाल जाति भील निवासी रामपुरिया थाना छीपाबडौद जिला बारा को रामगंजमण्डी जिला कोटा से गिरफ्तार करने मे सफलता हासिल की है।

इस संबंध में थाना हरनावदाशाहजी पर प्रकरण संख्या 207/2017 धारा 363, 342, 376(घ) भादस एवं 3/4 पोक्सो एक्ट मे वांछित मुल्जिम घटना कारित करने के बाद 08 वर्ष से पुलिस की गिरफ्तारी की वजह से छुपता फिर रहा था एवं रामगंजमण्डी जिला कोटा मे छुपकर मजदूरी कर रहा था। घटना के बाद अभियुक्त ने अपने गांव रामपुरिया थाना छीपाबडौद जिला बारा मे आना जाना बन्द कर दिया एवं परिवार के सदस्यो से भी सम्पर्क करना बन्द कर दिया। मुल्जिम से प्रकरण मे अग्रिम अनुसन्धान किया जा रहा है।
गिरफ्तार मुल्जिमः-रामनिवास पुत्र रंगलाल जाति भील निवासी रामपुरिया थाना छीपाबडौद जिला बारां
पुलिस टीमः-बृजेशसिह थाना हरनावदाशाहजी, बांके बिहारी कानि, ओमप्रकाश कानि, जिला विशेष टीम

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

हरिपुरा में समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

बारां। समीपवर्ती बटावदा ग्राम पंचायत के ग्राम हरिपुरा के ग्रामीणों ने सोमवार को पंचायत मुख्यालय पर लगे प्रशासनिक शिविर में

Live Cricket