प्रीलिटिगेशन प्रकरण का किया निस्तारण
बारां। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बारां के द्वारा स्कूटी से वंचित पीड़िता को सहायता मुहैया करायी गयी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बारां में प्री-लिटिगेशन समझौता लोक अदालत में दर्ज प्रकरण 08/2025 में प्रार्थीया विजयलक्ष्मी, काली बाई भील मेधावी छात्रा योजना के अन्तर्गत स्कूटी प्राप्त करने की पात्र थी। परन्तु किन्ही तकनीकी खामियों की वजह से प्रार्थीया का डेटा गलत फेच हो रहा था।
तत्पश्चात् प्रार्थीया ने जिला कलक्टर कार्यालय व सूचना प्रौद्योगिकी विभाग बारां में प्रार्थना-पत्र प्रस्तुत किया, परन्तु समस्या का समाधान न होने के कारण प्रार्थीया द्वारा प्री-लिटिगेशन समझौता लोक अदालत में प्रकरण 08/2025 दर्ज करवाया गया। जिसके पश्चात संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर आज 20 अगस्त को प्रार्थीया विजयलक्ष्मी को उक्त योजना के अन्तर्गत कार्यालय में उपस्थित होकर स्कूटी प्रदान की गई। प्रकरण का सफलता पूर्वक निस्तारण किया गया।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




