[aioseo_breadcrumbs]

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर महिला कांग्रेस का समर्पित अभियान

बारां। पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न स्व. राजीव गांधी की जयंती के प्रेरणादायी अवसर पर, महिला कांग्रेस ने सामाजिक सेवा और जागरूकता के क्षेत्र में एक उल्लेखनीय पहल की है। महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष और राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष ’बृजेश बैरवा’ ने टीम के साथ नारी स्वास्थ्य संकल्प प्रियदर्शनी उड़ान’ कार्यक्रम के अंतर्गत महिलाओं व बालिकाओं के लिए विशेष अभियान चलाया। महिलाओं व बालिकाओं के लिए स्वास्थ्य सुरक्षा की नई उड़ान महिला कांग्रेस की टीम ने स्थानीय महिलाओं व किशोरियों के बीच ’सैनिटरी पैड्स वितरण’ के साथ-साथ उन्हें उपयोग का तरीका भी सिखाया।

जिलाध्यक्ष बृजेश बैरवा के नेतृत्व में यह कार्यक्रम बाराँ संपन्न हुआ। इस अभियान के तहत प्रियदर्शनी उड़ान’’ मिशन को आगे बढ़ाते हुए। स्वास्थ्य, स्वच्छता व जागरूकता का संदेश हर घर और हर बच्ची तक पहुंचाया गया। कार्यक्रम में विशेषज्ञों की टीम ने मासिकधर्म, स्वच्छता और महिला स्वास्थ्य संबंधी अनेक भ्रांतियों को तोड़ते हुए सही जानकारी दी। अभियान ने महिलाओं व बालिकाओं को स्वयं के स्वास्थ्य और स्वच्छता को प्राथमिकता देने के लिए प्रेरित किया।
सामाजिक बदलाव की ओर एक सशक्त कदम
महिला कांग्रेस का यह प्रयास न सिर्फ स्व. राजीव गांधी की सोच और समर्पण का प्रतीक हैं। बल्कि महिला सशक्तिकरण और स्वास्थ्य सुरक्षा की ओर एक क्रांतिकारी कदम भी है। जिलाध्यक्ष ’बृजेश बैरवा’ द्वारा नेतृत्वित यह अभियान राजस्थान के बाराँ जिले में महिलाओं व बालिकाओं में नई जागरूकता व आत्मविश्वास पैदा कर रहा है। यह पहल नारी सम्मान, स्वास्थ्य और अधिकार के प्रति समाज का दृष्टिकोण बदलने की दिशा में एक प्रेरक मिसाल बन चुकी है। प्रियदर्शनी उड़ान’’ के तहत बांटे गए सैनिटरी पैड्स और जागरूकता से महिलाओं में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और वे नये समाज का निर्माण करेगी।

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

हरिपुरा में समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

बारां। समीपवर्ती बटावदा ग्राम पंचायत के ग्राम हरिपुरा के ग्रामीणों ने सोमवार को पंचायत मुख्यालय पर लगे प्रशासनिक शिविर में

Live Cricket