[aioseo_breadcrumbs]

100 स्कूलों के प्रधानाचार्यों और शिक्षाधिकारियों ने किया अदाणी पावर प्लांट का दौरा

बारां। अदाणी फॉउन्डेशन कवाई की राष्ट्रीय स्तर की अग्रणी पहल प्रोजेक्ट उड़ान के तहत 19 से 20 अगस्त तक बारां जिले के 100 से अधिक स्कूलों के प्रधानाचार्यों एवं जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) ने अदाणी पावर प्लांट, कवाई का भ्रमण किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अदाणी पावर प्लांट कवाई हेड प्रमोद सक्सैना, मुकुर शाह, एचआर हेड दीपक शर्मा, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी के मार्गदर्शन से ब्लॉक शिक्षा अधिकारी वासु मित्र सोनी, बीना मिश्रा एवं दिनेश भार्गव एवं प्रधानाचार्य उपस्थित रहे। अदाणी पावर प्लांट कवाई हेड प्रमोद सक्सेना ने कहा कि अदाणी समूह अपने सभी व्यवसायिक स्थानों पर उत्कृष्ट कार्यप्रणाली का उपयोग करता है। जिससे वह अपनी उत्पादन क्षमता को अधिक एवं अपने क्षय को कम रखता है। उदाहरण के तौर पर अदाणी पावर प्लांट कवाई पर पर्यावरण संबंधित नियमों का पूरा ध्यान रखा जाता है, जिससे प्रदूषण न के बराबर हो।

मुकुर शाह ने कहा कि शिक्षकों की समाज के उत्थान में काफी महत्वपूर्ण भूमिका है। एवं एक शिक्षक अनेकों विद्यार्थियों के जीवन को ज्ञान सागर से परिपूर्ण करता है और उनके सुनहरे भविष्य का निर्माण करता है। उन्होंने सभी प्रधानाचार्यो से आग्रह किया कि वो अपने विद्यार्थियों को भी अदाणी पावर प्लांट कवाई में भ्रमण के लिए प्रोत्साहित करें ताकि वो बड़े सपनों की उड़ान भर सकें। अदाणी समूह के अध्यक्ष गौतम अदाणी की परिवर्तनकारी यात्रा से प्रेरित प्रोजेक्ट उड़ान का उद्देश्य कक्षा 9 से 12 एवं कॉलेज के विद्यार्थियों को अदाणी समूह के परिचालन स्थलों का दौरा कर वास्तविक औद्योगिक गतिविधियों को समझने का अवसर प्रदान करना है। उन्हें बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने के लिए प्रयास करने के लिए प्रोत्साहित करना है। कवाई स्थित अदाणी पावर प्लांट में यह अनुभव सरकारी एवं अनुदानित स्कूलों के लिए निःशुल्क तथा निजी संस्थानों के लिए नाममात्र शुल्क पर उपलब्ध है।

स्कूल और कॉलेज के छात्र अदाणी फॉउन्डेशन की पहल, “प्रोजेक्ट उड़ान” के तहत अदाणी पावर प्लांट कवाई का भ्रमण कर सकते हैं। अब तक लाखों विद्यार्थी इस पहल से लाभान्वित हो चुके हैं। प्रधानाचार्यों ने इस दौरे को सराहते हुए कहा कि यह उनके लिए बड़े औद्योगिक कार्यों को प्रत्यक्ष रूप से देखने का पहला अनुभव था। शिक्षाधिकारियों ने कहा कि “यह पहल विद्यार्थियों के दृष्टिकोण को व्यापक बनाती है। उनकी जिज्ञासा को प्रज्वलित करती है और सीखने के प्रति उत्साह को और गहरा करती है।अदाणी फॉउन्डेशन का मानना है कि ऐसे एक्सपोज़र टूर युवाओं को बड़े सपने देखने, अपनी क्षमता पहचानने और जीवन में ऊँचाइयाँ हासिल करने के लिए प्रेरित करते हैं।

 

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

हरिपुरा में समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

बारां। समीपवर्ती बटावदा ग्राम पंचायत के ग्राम हरिपुरा के ग्रामीणों ने सोमवार को पंचायत मुख्यालय पर लगे प्रशासनिक शिविर में

Live Cricket