बारां । भारतीय किसान संघ ने बैठक आयोजित कर किसानों की समस्याओं पर चर्चा की। जिनके समाधान की मांग को लेकर जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया है। जिला अध्यक्ष अमृत छजावा ने बताया की किसान भवन में आयोजित की गई बैठक में बारिश से फसलों में क्षति का पारदर्शिता से आंकलन कर किसानों को राहत देने की आवश्यकता जताई गई। स्मार्ट मीटर न लगाने के साथ ही कोरोनाकाल में कृषि जींस की बिक्री पर लगाए गए कृषक कल्याण शुल्क को पूरी तरह से खत्म किए जाने की मांग भी मुख्यमंत्री से की है। इनके साथ ही दर्जन भर मांगों का उल्लेख ज्ञापन में है।
जिसमें आपदा राहत व फसल बीमा ला लाभ किसानों को देने समेत परवन सिंचाई योजना के काम को गति देने। कवाई, छीपाबड़ौद के वंचित क्षेत्र को इससे जोड़ने समेत शाहाबाद किशनगंज के लिए सिंचाई योजना बनाने, गणेशगंज लिफ्ट में 150 हॉर्सपावर की मीटर लगाने की मांगें शामिल है। जिलाध्यक्ष अमृत छजावा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य कैलाश गंदोलिया व प्रांत अध्यक्ष शंकरलाल नागर समेत, संभाग मंत्री भूपेंद्र शर्मा, जिला मंत्री देवकिशन नागर, संभाग उपाध्यक्ष मोहन लाल मीणा, रघुवीर वैष्णव, बारां अध्यक्ष भोजराज यादव, अटरू अध्यक्ष परमेश्वर शर्मा, लक्ष्मीनारायण शर्मा, बंशीलाल नागर, बनवारीलाल नागर, पुरुषोत्तम सुमन, रामकिशन सुमन, बद्री लाल वर्मा किशनगंज आदि उपस्थित थे।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




