मांगे नहीं मानी तो 20 दिन में किसान करेंगे बड़ा आंदोलन
बारां। लंबे समय से खस्ता हाल पड़े बारां-मांगरोल रोड़ का निर्माण कराने एवं अतिवृष्टि से तबा हुए फसल के मुआवजे की मांग को लेकर बुधवार को किसानों व क्षेत्रवासियों ने प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया है। ज्ञापन में बताया गया है कि मांगरोल स्टेट हाइवे की इतनी भयंकर दुर्दशा कि शब्दों में बताया कर पाना मुश्किल है। इस मुख्य सड़क पर बारां से मांगरोल व माल बमोरी तथा जयपुर व श्योपुर (म.प्र) तक के वाहनों का आवागमन रहता हैं। इस मार्ग पर सभी प्रकार के वाहन जिसमें मोटरसाइकिल, ट्रैक्टर, ट्रक, बस आदि के आवागमन में समस्या आती है। किसानों को फसल लेकर जाने में भी समस्या आती है। यह स्टेटराज मार्ग होते हुए भी बहहाल है। यह सड़क पिछले 15 साल से बड़े-बड़े गड्ढ़ो में तब्दील हो गई हैं। इस पर स्थानीय प्रशासन व सरकार व राज नेताओं द्वारा ध्यान देकर नहीं चलाया गया तो किसानों व युवा वर्ग के साथ सर्वसमाज द्वारा ग्राम बड़ा की बावड़ी पर 8 सितम्बर को विशाल धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। अगर इस सड़़क का काम जल्दी से जल्दी नहीं चलाया गया तो आने वाले अन्ता मांगरोल विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में समस्त किसानों व युवा तथा सर्वसमाज द्वारा चुनाव का बहिष्कार किया जावेगा। सबसे ज्यादा पीड़ा का शिकार ये गावं बड़ा की हैं। ग्राम समसपुर, लिहाड़िया, भड़सुई, रानीहेड़ा, बोरेडी आकडी, खेराली, तिसाया, पीलीया, बड़ा, कोयला, रेबारपुरा, मियाडा, कोटड़ी, उल्थी, बमूलिया, चेनपुरा, खेडी, बोहत, भगवानपुरा, भटवाड़ा, झाडवा, पाडलिया, हिंगोनिया, श्यामपुरा, मुण्डिया तथा बारां से मांगरोल मालबमोरी तक के सभी गाव इसकी चपेट में हैं। ज्ञापन में बारां जिला प्रशासन के किसानों की खुली चुनौती दी गई है। इसी में दूसरी मांग किसानों की फसल खराबी व प्रकृति प्रकोप का मुआवजा दिलवाना है।
ज्ञापन में बताया गया कि इस वर्ष सभी किसानों को प्रकृति की मार को झेलना पड़ रहा हैं। कुछ किसान तो भयंकर वर्षा के कारण बुआई तक नहीं हो पाई हैं। जिनके बुआई हो गई के फसल या तो गल गई। यह फसल खराब हो गई है। इसलिए किसानों की जमीन का मुआवजा दिलवाने का काम प्रशासन करना अतिआवश्यक है। ज्ञापन में चेतावनी दी गई है कि यदि इन मांगां पर ध्यान नहीं दिया गया तो प्रशासन व सरकार की इंर्ट से बजाने का काम बड़ां की बावड़ी पर आने वाले 20 दिनों में किया जाएगा। ज्ञापन किसान नेता एवं मोदी फोर्स के संयोजक महेंद्र सिंह राठी, युवा नेता जयेश गालव, हेमंत मीणा रजपाली आदि के नेतृत्व में दिया गया।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




