बारां। समीपवर्ती बराना गांव के बाबा रामदेव मंदिर पर 25 अगस्त से दो दिवसीय भव्य मेला लगेगा। मंदिर के आर्चाच रामस्वप दास महाराज ने बताया कि इस बार लगने वालें भव्य मेले में यात्रियों की सुविधाओं बढाया गया है। गत दिवस आयोजन की तैयारियों को लेकर मंदिर में समिति के सदस्यों की बैठक हुई। जिसमें महाराज ने बताया कि भीषण गर्मी व भीड़भाड़ से बचाव के लिए मंदिर परिसर में रेलिंग का निर्माण करवाया जा रहा है। वही मंदिर की दूसरी छत का निमाण भी करवाया गया हैं। जिससे यात्रियों को छाया का लाभ मिल सकेगा। मंदिर के गुरू महाराज दयाराम पारख के अनुसार 24 अगस्त रविवार को भजनसंध्या व जागरण होगा। वही 25 अगस्त सोमवार को विशाल भण्डारे का भक्तगण प्रसाद ग्रहण कर सकेंगे।
उन्होंने बताया कि बाहर से आने वाले यात्रियां की मदद करना है। वहीं महिला यात्रियों की सुविधा में किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। ग्रामवासी एवं नवयुवक मंडल के कार्यकर्ता दी गई जिम्मेंदारी को पूर्णरूप से निभाएंगे। बैठक में मंदिर समिति अध्यक्ष मोहन काचरा, नरेन्द्र कुमार प्रजापति, लाला मेरोठा, कुशलपाल प्रजापति, प्रदीप, दौलतराम, गोबरीलाल, हरीशचंद, चतुर्भुज मालव, बृजमोहन मालव, रामबिलास अध्यापक, प्रेम कुमार मंडोला, बाबूलाल, बबलू, शिवराज, बुद्विप्रकाश, जितेन्द्र, बिट्टू, मनीष, हरिओम प्रजापति, लेखराज, बिरदीलाल सरपंच, बाबूलाल, रामबाबू, चौथमल, ललित, हेमराज, मनोज आदि को विभिन्न कमेटियों का गठन कर जिम्मेंदारीयां दी गई।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




