बारां। रोटरी क्लब परिवार की तरफ से आर्य वाटिका में पौधारोपण का कार्यक्रम उर्मिला जैन भाया के मुख्यातिथ्य में समपन्न हुआ। जिसमें हरयालों के तहत 21 प्लान्ट (पौधे) लगाये गये। अध्यक्ष सूर्य प्रकाश विजय व सचिव महेश तिवारी ने बताया कि सभी रोटरी परिवार का स्वागत किया गया। पौधारोपण के पश्चात गेट-टूगेदर रखा गया। एक मीटिंग का आयोजन किया गया। जिसमें आगामी समय में रोटरी द्वारा किये जाने वाले सेवाभाव के कार्यों की रूप रेखा तैयारी को लेकर विचार-विमर्श किया गया। मुख्य अतिथि उर्मिला भाया ने कहा कि रोटरी हमेशा से सेवा के कार्य करती आई है।

पौधारोपण न केवल पर्यावरण के लिए बल्कि सामाजिक, आर्थिक और व्यक्तिगत स्तर पर भी अत्यंत लाभकारी होता है। वृक्षों के पर्यावरणीय लाभ जैस-वायु शुद्धि, जल संरक्षण, मृदा संरक्षण व जैविक विविधता का संरक्षण के साथ-साथ समाजिक स्वास्थ्य लाभ भी है। इसलिए हम सभी को खुशी के हर मौके पर एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन डॉ. त्रिवेश बरदानिया द्वारा किया गया। दीपक भाई पतीरा, प्रकाश टोंग्या, धीरज तिवारी, आदित्य जैन, सुनील जैन, विवेक जैन, दीपक गुप्ता, विकास जैन, राजेन्द्र मिŸाल, डॉ. प्रवेश बरदानिया, डॉ. सतीश गोयल, पंकज मारू विवेक जैन, जितेन्द्र कुमार, पहली महिला कल्पना विजय रोटरी एन्स आदि उपस्थित रहे। महेश तिवारी द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




