[aioseo_breadcrumbs]

चोरी के प्रकरण में 2 आरोपी गिरफ्तार

बारां। केलवाड़ा थाना पुलिस ने चोरी के मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक अंदासु ने बताया कि फरियादी सुशील राठौर, हजारीलाल तेली निवासी पेनावदा हाल बस स्टेण्ड के पास केलवाडा ने थाना केलवाडा पर एक लिखित रिपोर्ट इस आशय की पेश की कि में गांव पेनावदा का रहने वाला हूं। मेरा कार बाजार 27 हाइवे पर मकान व दुकान हैं। एसपी ने बताया कि 11 अगस्त को दिन में घर का ताला लगाकर कोटा चला गया था। मेरे घर पर कैमरे लगे हुए हैं। जिनको मेरे मोबाईल से जोड़ रखा हैं। उसी दिन रात को करीब 9 बजे मैने मेरे मोबाईल पर कैमरो को चैक किया कि तो मेने देखा की मेरे घऱ में अज्ञात व्यक्ति घुम रहे हैं।

तो मेने मेरे पापा को फोन करके सारी बात बताई व में भी घर के लिये चल दिया। घर पर आकर मेने व मेरे पिताजी हजारी लाल ने मकान मे देखा। तो अलमारी में से एक चांदी की करधनी 2 नग और 2 जोडी पायल, 2 चांदी के कडे, 3 जोडी बिछिया 7 मोबाईल व 650 रु नगदी रखे हुए को कोई अज्ञात व्यक्ति चुरा कर ले गया। जो केमरों में नजर आ रहा है।
टीम का गठनः- मामले को गंभीरता से लेकर खुलासा करने के लिए अतिरक्त पुलिस अधीक्षक बारां राजेश चौधरी के निर्देशन मे रिछपाल मीना सीओ शाहाबाद के सुपरविजन में मानसिंह उनि. थानाधिकारी थाना केलवाड़ा मय थाना जाप्ता की टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा चोरी के प्रकरण में वाछिंत मुल्जिमान शातिर चोरों को गिरफ्तार कर मुलजिमानों से प्रकरण हाजा मे चोरी का माल करीब 2 लाख कीमतन को जप्त किया गया।

गिरफ्तार मुलजिमः-कुलदीप पुत्र दुर्गालाल अहेड़ी व आकाश पुत्र ओमप्रकाश अहेड़ी निवासी बाल्दा थाना केलवाड़ा जिला बारां

पुलिस टीमः- मानसिंह उनि. थानाधिकारी थाना केलवाड़ा, मेघराजसिंह हैडकानि, रमेश कानि. 1314, अजीतसिंह कानि, मुकेश कानि, मनोज कानि.

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

हरिपुरा में समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

बारां। समीपवर्ती बटावदा ग्राम पंचायत के ग्राम हरिपुरा के ग्रामीणों ने सोमवार को पंचायत मुख्यालय पर लगे प्रशासनिक शिविर में

Live Cricket