बारां। पुलिस अधीक्षक जिला बारां अभिषेक अंदासु ने बताया कि पुलिस मुख्यालय द्वारा स्थाई वारन्टियों, उदघोषित अपराधियों, 335 बी.एन.एस.एस. (भगौडा), ईनामी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत राजेश चौधरी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला बारां के सुपरवीजन व विकाश कुमार वृताधिकारी वृत छबड़ा के नेतृत्व में बुद्धराम उ.नि. थानाधिकारी थाना बापचा की टीम का गठन किया गया।
गठित टीम द्वारा आसुचना संकलन कर मादक पदार्थ की तस्करी के मामले थाना बापचा पर एनडीपीएस का दर्ज प्रकरण संख्या 87/2025 का 3 माह से फरार आरोपी भूरालाल गाडरी को गांव दीगोद जागीर से डिटेन कर बाद पूछताछ के गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी से अवैध मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त के संबंध में अनुसंधान किया जा रहा है।
गिरफ्तार आरोपीः- भूरालाल गाडरी पुत्र राधाकिशन निवासी दीगोद जागीर थाना हरनावदाशाहजी।
पुलिस टीमः- 1. बुद्धाराम उ.नि. थानाधिकारी बापचा 2. संदीप सिंह कानि 3. सुरजीत कानि.
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




