[aioseo_breadcrumbs]

9 किलो 850 ग्राम गांजा के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार

बारां। अवैध मादक पदार्था की तस्करी की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे। इसके तहत 9 किलो 850 ग्राम गांजा के साथ 2 तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक अंदासु ने बताया कि विशेष अभियान के दौरान कार्यवाही करते हुए राजेश चौधरी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बारां के सुपरविजन में व सोजीलाल मीणा वृताधिकारी वृत अन्ता के नेतृत्व दिग्विजय सिंह पु.नि. थानाधिकारी अन्ता की टीम ने दौराने गश्त अवैध मादक पदार्थ के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए। ग्राम मउ से ग्राम आसनक्टी की तरफ मोटर साईकिल से आते हुये 02 व्यक्ति दिखाई दिये।

जिनको जाप्ता की मदद से इशारा देकर रूकवाकर डिटेन किया गया। मोटरसाईकिल पर एक सफेद मटमेला रंग का कट्टा रखा था।डिटेन शुदा व्यक्तियों से नाम पता पूछा तो घबराई हुई आवाज में अपना नाम सुरेश चंद बैरवा पुत्र कन्हैयालाल बैरवा उम्र 32 साल निवासी बैरवा बस्ती, नियाना थाना देवली मांझी जिला कोटा ग्रामीण (राज.) का होना बताया कि मोटर साईकिल पर पीछे बैठे हुये व्यक्ति से अपना नाम पता पूछा तो उसने घबरायी हुयी आवाज में अपना नाम रविकान्त पुत्र ओमप्रकाश बैरवा उम्र 27 साल निवासी बैरवा बस्ती, नियाना थाना देवली मांझी जिला कोटा ग्रामीण का होना बताया।

दोनो के बीच में मोटरसाईकिल पर कट्टे को नियमानुसार चैक किया। तो उसमें अवैध शुद्ध 9 किलो 850 ग्राम गांजा मिला जिसको मौके पर ही जब्त कर सुरेश चंद बैरवा, रविकान्त किया गया है। सुरेश बैरवा व रविकान्त. के खिलाफ थाना अन्ता पर एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज किया गया है। प्रकरण का अनुसंधान महेन्द्र कुमार मीना पु.नि. थानाधिकारी मांगरोल द्वारा किया जा रहा है। गिरफ्तारशुदा मुल्जिमान से गांजा रखने व बैचने के संबंध में गहनता से अनुसंधान जारी है।
गिरफ्तार आरोपीः- सुरेश चंद बैरवा पुत्र कन्हैयालाल बैरवा, ेरविकान्त पुत्र ओमप्रकाश बैरवा
पुलिस टीमः-
1. दिग्विजय सिंह पुलिस थाना अन्ता 2. हरवीर कानि. थाना अन्ता 3. पवन कानि. थाना अन्ता 4. विक्रान्त कानि. थाना अन्ता 5. चेतन कानि. थाना अन्ता 6. ललित कानि. थाना अन्ता 7. महावीर कानि. चालक थाना अन्ता

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

हरिपुरा में समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

बारां। समीपवर्ती बटावदा ग्राम पंचायत के ग्राम हरिपुरा के ग्रामीणों ने सोमवार को पंचायत मुख्यालय पर लगे प्रशासनिक शिविर में

Live Cricket