बारां। 79वें स्वतंत्रता दिवस पर नहरी किसान संघर्ष समिति की तिरंगा रैली धानमंडी स्थित शिव गणेश मंदिर से 15 अगस्त को दोपहर 12 बजे प्रारंभ होगी। जो संस्था धर्मादा की धर्मशाला पहुंचेगी। अध्यक्ष पवन यादव ने बताया कि धर्मशाला में हिन्दी साहित्य भारती जिला इकाई बारां, अखिल भारतीय साहित्य परिषद इकाई एवं साहित्य रसिक समिति बारां के संयुक्त तत्वावधान में दोपहर 1 बजे कवि सम्मेलन प्रारंभ होगा। जिसमें सभी प्रबुद्धजनों को एवं उप समिति की कार्य समिति, पंचायत समिति की कार्य समिति, संभागीय कार्यकारिणी भाग लेंगी। सभी व्यापारिक संगठन, व्यापारी, किसान मजदूर आदि को आमंत्रित किया गया है।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




