[aioseo_breadcrumbs]

आमजन की परिवेदनाओं के त्वरित समाधान के लिए लगेंगे अटल जन सेवा शिविर

बारां। राजस्थान सरकार के मुख्य सचिव के निर्देशानुसार आमजन की परिवेदनाओं, समस्याओं के त्वरित गति से समाधान के लिए 14 अगस्त माह के द्वितीय गुरुवार को जिले के सभी ब्लॉक स्तर पर अटल जन सेवा शिविर आयोजित कर जनसुनवाई की जाएगी। शिविरों के क्रियान्वयन के लिए सभी ब्लॉकों में शिविर प्रभारी पर्यवेक्षण अधिकारी नियुक्त किए गए है।

जिसमें बारां व किशनगंज ब्लॉक के प्रभारी जिला कलक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर, अंता, मांगरोल ब्लॉक के प्रभारी पुलिस अधीक्षक, अटरू, छबड़ा ब्लॉक के प्रभारी जिला परिषद मुख्य कार्यकारी अधिकारी, शाहबाद ब्लॉक के प्रभारी अति जिला कलक्टर शाहबाद, छीपाबड़ौद ब्लॉक के प्रभारी जिला रसद अधिकारी वहीं बारां ब्लॉक के पर्यवेक्षण अधिकारी खान एवं भू-विज्ञान विभाग सहायक खनि अभियंता, किशनगंज ब्लॉक के पर्यवेक्षण अधिकारी जिला उपवन संरक्षक, अंता ब्लॉक के पर्यवेक्षण अधिकारी उद्यान विभाग सहायक निदेशक, मांगरोल ब्लॉक के कृषि विस्तार विभाग उप निदेशक, अटरू ब्लॉक के अग्रणी बैंक प्रबंधक, छबड़ा ब्लॉक के पीएचईडी अधिशाषी अभियंता, शाहबाद ब्लॉक के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं छीपाबड़ौद ब्लॉक के पशुपालन विभाग संयुक्त निदेशक को पर्यवेक्षण अधिकारी नियुक्त किया गया है। जबकि शेष जिला स्तरीय अधिकारी जिन्हें अटल जन सेवा शिविरों में पर्यवेक्षण हेतु नियुक्त नहीं किया गया है वह जिला कलक्टर के साथ शिविरों का पर्यवेक्षण करेंगे।

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

हरिपुरा में समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

बारां। समीपवर्ती बटावदा ग्राम पंचायत के ग्राम हरिपुरा के ग्रामीणों ने सोमवार को पंचायत मुख्यालय पर लगे प्रशासनिक शिविर में

Live Cricket