बारां। शहीद रामचन्द विद्यार्थी फॉउनडेशन की बैठक मांगलावार को कार्यालय पर हुई। जिसमें सर्व प्रजापति समाज व सर्व समाज की ओर से 14 अगस्त को शहीद रामचन्द विद्यार्थी के शहीद दिवस पर शहर मेँ तिरंगा रैली निकलने का निर्णय लिया गया। बैठक में तय किया कि श्रीराम स्टेडियम से दोपहर 2 बजे तिरंगा यात्रा प्रारम्भ होंगी। इसमें दोपहिया वाहनों पर सवार हाथ में तिरंगा लेकर रेली के रूप में चलेंगे।यात्रा में जिलेभर से लोग शामिल होंगे। तिरगां यात्रा का मार्ग श्रीराम स्टेडियम से प्रारम्भ होकर चारमूर्ति चौराहा पर पर पंहुचेगी। जहां शहीद भगतसिहं, सुभाषचन्द बोस, वीर सावरकर व चन्दशेखर आजाद, की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया जायेगा।
इसके बाद यात्रा कोटा रोड पर विवेकानंद पार्क में स्वामी विवेकानंद, अग्निशमन विभाग के बाहर ज्योतिबा फूले, हॉस्पिटल रोड पर शहीद राजमल मीणा, हॉस्पिटल में शहीद राजमल मीणा, प्रताप चौक पर महाराणा प्रताप, दीनदयाल पार्क में गौवर्धन व पंडित दीनदयाल, अंम्बेडकर सर्किल पर डॉ.भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर मार्ल्यापण किया जायेगा। यहां से आर्यवाटिक पंहुचकर रेली का समापन किया जायेगा। बैठक में कार्यक्रम संयोजक योगेश प्रजापति, सहसंयोजक मनीष प्रजापति, पूर्व संभागीय अध्यक्ष रामचन्द गढ़वाल, अध्यक्ष जगदिश काटिवाल, चेनसिहं, सर्वप्रजापति समाज से अविनाश दिनेश, अखिल भारतीय कुम्भकार महासंघ के महासचिव मनीष प्रजापति आदि मौजूद थे।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




