बारां। हर साल की तरह इस वर्ष भी व्यापार मंडल मेंन मार्केट द्वारा बड़े ही हषोउल्लास के साथ 79, वा भारतीय स्वतंत्रता दिवस के मौके पर झंडारोहण कर महाराणा प्रताप चौक पर सभी सम्मानित मंडल के पदाधिकारीयो एवं व्यापारी बंधुओ के आत्मीय जन सहयोग से व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार गालव की देखरेख में मनाया जाएगा। व्यापार मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार गालव ने बताया कि इस समारोह के लिए नगर परिषद आयुक्त मोतीशंकर नागर को ज्ञापन दिया गया। जिसमें प्रताप चौक की साफ, सफाई स्ट्रेचर ,व मुर्ती का रंग रोगन डिवाइडरों की पुताई ,डेकोरेशन, चौराहा की सजावट, एवं लाइनिंग, वगैरहा के लिए सोपा गालव ने कहा कि भारत देश 15 अगस्त 1947 को आजाद हुआ था।

यह आजादी ब्रिटिश शासन से मिली थी। भारत को आजाद करवाने में कई स्वतंत्रता सेनानियों व नेताओं का योगदान रहा।जिसमें महात्मा गांधी, पंडित जवाहरलाल नेहरू, सरदार वल्लभभाई पटेल, सुभाष चंद्र बोस जैसे नाम शामिल थे। यह स्वतंत्रता दिवस भव्य मने इसके लिए अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार गालव, मुख्य संरक्षक कुश कुमार मिश्रा, जयश भाई पतिरा प्रेमचंद खंडेलवाल, राम नारायण , रावत, कोषाध्यक्ष मनीष गर्ग, प्रवक्ता मनीष गुप्ता, सचिव लाजपत अरोड़ा महेश कुमरा, ललित चौरसिया, कमल अग्रवाल, संगठन मंत्री हिमांशु धाकड,़ महासचिव मुकेश सोनी, उपाध्यक्ष त्रिलोक चंद गोयल, राहुल आर्य, यश नैनवा, अंजू चौधरी, निहारिका ज्वेलर्स के प्रोपराइटर, दिनेश खंडेलवाल संजय बाठला, आदि लगे हुए हैं।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




