बारां। कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदेशभर में राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व राज्य मंत्री धीरज गुर्जर का जन्मदिन धार्मिक सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है। जिसके तहत में मंगलवार को अटरू रोड स्थित ताड़के बालाजी मंदिर पर सुन्दरकाण्ड पाठ का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। किसान कांग्रेस जिला संयोजक शिवराज मीणा ने बताया कि कुशलगढ़ प्रभारी एवं कांग्रेस नेता रमेश मीणा की अगुवाई में आयोजित सुंदरकांड कार्यक्रम में कार्यकर्ता व क्षेत्र के श्रद्धालू शामिल हुए।

प्रभारी मीणा ने बताया कि सेवा सप्ताह के तहत 13 अगस्त को प्रातः 9 बजे ग्राम कुण्डी चारागाह में क्षेत्र के ग्रामीणों के साथ पौधारोपण किया जाएगा। इसी तरह 14 अगस्त को श्रीकृष्ण गौशाला में गायों को चारा व गुड़-लापसी खिलाया जाएगा। जबकि 15 अगस्त जिला व क्षेत्र के कार्यकर्ता भीलवाड़ा में आयोजित होने वाले जन्मोत्सव व जन आशीर्वाद कार्यक्रम में शामिल होंगे।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




