[aioseo_breadcrumbs]

“हर घर तिरंगा“ अभियान को लेकर भाजपा बारां शहर की बैठक हुई

’तिरंगा हमारे देश की शान इसका सम्मान हमारी जिम्मेदारी- सारिका सिंह
बारां। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व व जिला अध्यक्ष नरेश सिंह सिकरवार के निर्देशानुसार “हर घर तिरंगा“ अभियान के निमित्त भाजपा बारां शहर मंडल की बैठक कोटा रोड स्थित सांसद कार्यालय पर शहर अध्यक्ष ओपी पारेता की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री हरगोविंद जैन, पूर्व जिला प्रमुख सारिका सिंह चौहान, कार्यक्रम जिला सह संयोजक गोविंद सिंह चौहान, विधानसभा संयोजक देवेंद्र शर्मा नेता प्रतिपक्ष दिलीप शाक्यवाल आदि मंचासीन रहे। बैठक की प्रभारी पूर्व जिला प्रमुख व जिला उपाध्यक्ष सारिका सिंह चौहान ने कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए कहा कि तिरंगा हमारे देश की शान हैं।

इसका सम्मान प्रत्येक देशवासी की जिम्मेदारी हैं। देश के सैनिक तिरंगे के लिए अपनी जान न्योछावर कर देते हैं। हम सभी को मिलकर आमजन को साथ लेकर हर हर पर तिरंगा फहराना है एवं तिरंगा यात्राओ का जोश के साथ आयोजन करना है। भाजपा जिला प्रवक्ता सचिन सनाढ्य व सह प्रवक्ता योगेश राजोरा ने बताया की कार्यशाला मे योगेश गौड़, धमेंद्र भार्गव, चोथमल नागर, सत्यनारायण गुर्जर, योगेश गौतम, मुकेश गौतम, हंसु गुर्जर, विजेंद्र नागर, विद्यारतन जयंत, दामोदर शर्मा, रामराज सुमन, वंश प्रताप, विजय पिपलानी, मयंक तिवारी, ईश्वर नागर सहित शहर भाजपा के अपेक्षित कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

हरिपुरा में समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

बारां। समीपवर्ती बटावदा ग्राम पंचायत के ग्राम हरिपुरा के ग्रामीणों ने सोमवार को पंचायत मुख्यालय पर लगे प्रशासनिक शिविर में

Live Cricket