[aioseo_breadcrumbs]

स्वदेशी जागरण मंच द्वारा विदेशी कम्पनियों के विरोध में प्रदर्शन

बारां। स्वदेशी एवं स्वावलम्बन अभियान के तहत अगस्त क्रांति दिवस के उपलक्ष में सोमवार को प्रताप चौराहा, बारां पर स्वदेशी जागरण मंच एवं केट की और से विदेशी सामानों का बहिशकार एवं स्वदेशी वस्तुओ को बढ़ावा देने के लिए कार्यकर्ताओ ने संकल्प लिया। भारत दुनिया की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था पर हैं। विश्व के इस आर्थिक दौर में भारत आत्मनिर्भर बनने की ओर अग्रसर है। मंच के प्रांत के सह विचार विभाग प्रमुख सुरेश गौत्तम ने बताया कि प्रत्येक परिवार, व्यापारियों ओर अन्य सभी समाज जनो को विदेशी वस्तुओ का बहिष्कार कर स्वदेशी सामान अपनाने एवं स्वदेशी सामान बैचने का संकल्प ले।

विदेशी कम्पनियो अमेजोन, फ्लिपकार्ट, चाइनीज सामान, तुर्की, अजरबेजान, अमेरिका के उत्पादों का बहिष्कार करे। भारत को पूर्ण आत्मनिर्भर बनाने का एकमात्र विकल्प स्वदेशी ही हैं। स्वदेशी से तात्पर्य केवल सामनो तक सीमित ना होकर स्वदेशी वेश, स्वदेशी भाषा, स्वदेशी उत्सव आदि सभी अपनाने पड़ेंगे। कार्यक्रम में इस मौके पर स्वदेशी जागरण मंच के सह जिला संयोजक हेमन्त नागर, प्रचार प्रमुख हरीश नामा, नगर संयोजक चित्रांशु गौत्तम, युगल यादव, हरिमोहन गोयल, कमलेश गोयल, विकास गौत्तम, सुरेश शर्मा, पुरषोत्तम गौत्तम, आनंद गौत्तम, रामगोपाल मीणा, केट से सुरेन्द्र गालव ने स्वदेशी पर अपना उद्बोधन दिया। केट के जिलाध्यक्ष पराग टोंग्या, गुणवंत पाटोदी, हितेश सोनी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

हरिपुरा में समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

बारां। समीपवर्ती बटावदा ग्राम पंचायत के ग्राम हरिपुरा के ग्रामीणों ने सोमवार को पंचायत मुख्यालय पर लगे प्रशासनिक शिविर में

Live Cricket