25 पौधे लगाकर मनाया जन्मदिवस
बारां 11 अगस्त। पर्यावरण सुरक्षा संवर्धन तथा एक पेड़ मां के नाम थीम पर समाजसेवी धीरज तिवारी के 54 वें जन्मदिन पर सोमवार को शहर के कोटा रोड पर सिविल लाईन स्थित मंगलम विहार में कॉलोनीवासियों ने 25 पौधे लगाए। साथ ही पौधों के रखरखाव की जिम्मेदारी भी ली। लगाए गए पौधों में अमलतास, कदम, करंज, गुलमोहर, नीम आदि किस्मों के छायादार पौधे थे। कॉलोनीवासी ललित अग्रवाल, आदित्य जैन, ऋतुराज सिंह, महेंद्र नागर, अरुण पोरवाल, ओमप्रकाश साहू, सत्यनारायण सुमन, सुरेश कुमार आदि ने पौधारोपण में सहयोग किया।

कॉलोनी अध्यक्ष ललित अग्रवाल ने बताया कि पूर्व में कॉलोनीवासियों ने क्षेत्र में सघन पौधारोपण कर पार्क विकसित किया था। वहीं समाजसेवी तिवारी ने पर्यावरण संरक्षण एवं सुरक्षा की भावना से पौधारोपण कर पौधों की सुरक्षा का संकल्प लिया। जो सराहनीय व अनुकरणीय कदम है। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जहां तक संभव हो हर व्यक्ति को अपने परिवार के मांगलिक अवसरों पर जनहित कारी कार्य करने चाहिए। जिससे सुंदर मानव समाज की स्थापना हो एवं कॉलोनी एवं शहर को पहचान मिले। परहित चिंतन के भाव से अन्य लोग भी प्रेरणा लें। तिवारी ने कॉलोनीवासियों का आभार व्यक्त कर सहयोग हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया। साथ आगामी स्वतंत्रता दिवस पर भी पौधारोपण करने का निर्णय लिया गया।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




