[aioseo_breadcrumbs]

नाबालिक लड़की के अपहरण का आरोपी गिरफ्तार

बारां। पुलिस अधीक्षक बारां अभिषेक अंदासु ने बताया कि 7 अगस्त को फरियादी निवासी तीतरखेड़ी ने पुलिस थाना बापचा पर उपस्थित होकर एक रिपोर्ट इस आशय की पेश कि 5 अप्रले को मेरी नाबालिक लड़की 12वी क्लास का पेपर देने गयी थी। जो पेपर देकर वापस घर नहीं आयी। हमने आस-पास तलाश किया।

जिसका कोई पता नहीं चला इत्यादि रिपोर्ट पर थाना बापचा पर प्रकरण संख्या 64/2025 धारा 137 (2) भारतीय न्याय संहिता 2023 मे दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।
टीम का गठनः-दौराने अनुसंधान नाबालिक लड़की की तलाश-पतारशी हेतु राजेश चौधरी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला बारां के निर्देशन व विकास कुमार वृत्ताधिकारी वृत छबड़ा के नेतृत्व में बुद्धराम उ०नि० थानाधिकारी थाना बापचा की टीम गठित कर मुखबिर मामुर किये गये। अपहरता व कथित आरोपी जयेन्द्र सिंह के मिलने के सभी संभावित स्थानो पर तलाश किया गया।

गठित टीम द्वारा दौराने तलाश-पतारशी अपहरता को दस्तयाब किया गया है। प्रकरण में अनुसंधान करने पर आरोपी जयेन्द्र सिंह के विरुद्ध जुर्म धारा 137(2), 64(2) (उ) 87 भारतीय न्याय संहिता 2023 व धारा 5स्/6 पोक्सो अधिनियम में प्रमाणित पाया जाने पर आरोपी जयेन्द्र सिंह को गिरफ्तार किया गया व घटना में प्रयुक्त मोटरसाईकिल को बतौर वजह सबूत जब्त किया गया है। प्रकरण में अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है।
गिरफ्तार आरोपीः-जयेन्द्र सिंह पुत्र त्रिलोक सिंह राजपूत उम्र 20 साल निवासी मालोनी थाना सारवल जिला बांरा
पुलिस टीमः- बुद्धराम उ.नि, संदीप सिह कानि, चेतन कानि, मुकेश कानि, मोनू कानि,

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

हरिपुरा में समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

बारां। समीपवर्ती बटावदा ग्राम पंचायत के ग्राम हरिपुरा के ग्रामीणों ने सोमवार को पंचायत मुख्यालय पर लगे प्रशासनिक शिविर में

Live Cricket