’सिकरवार की अगुवाई मे सम्मिलित हुए भाजपा पदाधिकारी’
बारां। भारतीय जनता पार्टी “हर घर तिरंगा अभियान’ को लेकर भाजपा प्रदेश संगठन की बैठक मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सहित प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेताओ की मौजूदगी मे सम्पन्न हुई, इस अवसर भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश सिंह सिकरवार किशनगंज विधायक ललित मीणा अभियान के जिला संयोजक राकेश जैन सहित अपेक्षित पदाधिकारी सम्मिलित हुए।

भाजपा जिला प्रवक्ता सचिन सनाढ्य व सह प्रवक्ता योगेश राजोरा ने बताया कि हर-हर तिरंगा अभियान को लेकर प्रदेश भाजपा नेताओ ने संभागीय बैठक लेकर भाजपा पदाधिकारीयों से विस्तृत चर्चा की 8 अगस्त कोटा रोड स्थित सांसद कार्यालय पर अभियान को लेकर सुबह 10 बजे जिला कार्यशाला का आयोजन होगा। जिसमे भाजपा के वरिष्ठ नेताओ सहित बारां अटरू विधायक राधेश्याम बैरवा किशनगंज विधायक ललित मीणा छबड़ा विधायक प्रताप सिंह सिंघवी का आतित्थ रहेगा। इस अवसर भाजपा नेता भानु प्रताप हाड़ा, पृथ्वीराज मीणा, विक्की शर्मा सहित अपेक्षित पदाधिकारी मौजूद रहे।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




