बारां। पुलिस ने ठेकेदार के साथ लूट व मारपीट की घटना करने वाला मास्टरमाइंड व 1 सहअभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक अंदासु ने बताया कि 10 जून को फरियादी रामगोपाल कोक ने थाना अटरू पर उपस्थित होकर एक रिपोर्ट इस आशय से पेश किया कि मैं मण्डा प्रोजेक्ट प्रा.लि. कम्पनी के अटरु क्षेत्र में नहर निर्माण कार्य के सुपरविजन का कार्य संभालता हूँ। मै मेरी गाड़ी लेकर पीपलोद कैम्प से कम्पनी के रजवा कैम्प मे जा रहा था।
रास्ते मे एक स्कॉर्पियो गाड़ी जिसमे 4-5 जने बैठे थे। आई उन्होने गाड़ी आडे लगाकर मेरी गाड़ी को रोका व मेरी गाड़ी के पीछे 3-4 मोटरसाईकिल जिन पर 5-6 जने सवार थे एवं स्कॉर्पियों वालो ने रोकते ही मेरे ऊपर जानलेवा हमला कर दिया। मेरी आंखो पर भी मुक्के मारे और बैग मे रखे रुपये 500-500 रुपये के चार गाडिया थी व थ्रेशर की डायरी आदि सभी एक बैग मे रखे हुए थे, को लूट कर ले गए। इत्यादि पर थाना अटरू पर प्रकरण संख्या 207/2025 धारा 189(2), 115(2), 126(2), 119(1), 307, 308(2), 352 भारतीय न्यांय संहिता 2023 में दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया।
टीम का गठनः- मामले को गंभीरता से लेकर लूट की घटना का खुलासा करने के लिए अतिरक्त पुलिस अधीक्षक राजेश चौधरी के निर्देशन मे पुष्पेन्द्र आढा वृताधिकारी वृत अटरू के सुपरविजन में एवं कल्याण सिंह उ.नि. थानाधिकारी अटरू के नेतृत्व मे पुलिस टीम का गठन कर तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज एवं आसूचना संकल तथा मुखबिरान के माध्यम से कडी मेहनत व परिश्रम करके लूट की घटना को अजांम देने वाले 1 मोनू कालबेलिया, राजेन्द्र कालबेलिया, भीमराज कालबेलिया, कुलदीप कालबेलिया को पुर्व में गिरफ्तार कर लूट की घटना का खुलासा किया गया था।
जिस पर उक्त घटना को कारित करने वाले मास्टरमाइंड 1. दीनबन्धु पुत्र रामगोपाल धाकड निवासी मुण्डला विसोती पुलिस थाना अटरू जिला बारां राजस्थान को बापर्दा गिरफ्तार किया गया है व सह अभियुक्त 2.गिरिराज पुत्र बाबूलाल कालबेलिया निवासी देंगनी पुलिस थाना अटरू जिला बारां राजस्थान को भी गिरफ्तार किया गया हैं। इस के बाद अनुसंधान अरोपी को न्यायालय श्रीमान के समक्ष पेश किया जावेगा। प्रकरण में अन्य मुलजिमान की भी तलास जारी है जिनकी शीघ्र ही अ गिरफ्तार की जावेगी।
गिरफ्तार मुलजिमः-
दीनबन्धु पुत्र रामगोपाल धाकड मुण्डला, गिरिराज पुत्र बाबूलाल कालबेलिया देंगनी,
पुलिस टीमः-
1. कल्याण सिंह उ.नि. थानाधिकारी थाना अटरू
2. जगदीश चन्द्र शर्मा स.उ.नि. प्रभारी साईबर सैल बारां
3. बाबुलाल सउनि पुलिस थाना अटरू
4. वीरेन्द्र सिंह हैड कानि. थाना अटरू
5. राजकुमार कानि. थाना अटरू
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




