[aioseo_breadcrumbs]

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त के अंतर्गत 203730 किसानों को 40.75 करोड़ की राशि वितरित

अन्ता। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त का वर्चुअल विमोचन शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा वाराणसी से किया गया, जिसका सीधा प्रसारण कृषि विज्ञान केन्द्र, अन्ता-बारां के सभागार में किया गया। इस अवसर पर केन्द्र में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गयज्ञं कृषि विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. बनवारी लाल ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले के 203730 किसानों को कुल 40.75 करोड़ रुपये की राशि डीबीटी (प्रत्यक्ष लाभ अंतरण) के माध्यम से हस्तांतरित की गई।

कार्यक्रम में जिले भर से आए 125 कृषकों एवं कृषक महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि किशनगंज-शाहाबाद विधायक ललित मीणा रहे, जबकि विशिष्ट अतिथियों में नन्दलाल सुमन, पूर्व जिला प्रमुख, सौमित्र कुमार मंगल, प्रबंध निदेशक, सहकारी समिति बारां तथा अनीता पंवार, रजिस्ट्रार, सहकारी समितियाँ, बारां शामिल रहीं। इस अवसर पर डॉ. आई. जी. गुप्ता, पूर्व निदेशक, विस्तार शिक्षा, कृषि विश्वविद्यालय कोटा, बी. धनराज मीणा, संयुक्त निदेशक, कृषि विभाग बारां, सहकारिता विभाग के अधिकारी, डॉ. डी. के. सिंह, डॉ. बी. एल. नागर सहित कई कृषि वैज्ञानिक एवं विभागीय अधिकारी भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के उद्बोधन का सीधा प्रसारण भी सभागार में दिखाया गया। इसके उपरांत मौजूदा वर्षा की स्थिति व फसलों पर प्रभाव को लेकर किसानों एवं विशेषज्ञों के मध्य विस्तृत चर्चा हुई। मौसम में आ रहे बदलावों के अनुरूप फसल प्रबंधन व कृषि तकनीकों को अपनाने हेतु सुझाव भी दिए गए। यह कार्यक्रम भारतीय कृषि तकनीकी अनुप्रयोग अनुसंधान संस्थान (अटारी) द्वारा वित्त पोषित था, जो निदेशक अटारी एवं निदेशक, प्रसार शिक्षा निदेशालय, कृषि विश्वविद्यालय, कोटा के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ।

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

हरिपुरा में समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

बारां। समीपवर्ती बटावदा ग्राम पंचायत के ग्राम हरिपुरा के ग्रामीणों ने सोमवार को पंचायत मुख्यालय पर लगे प्रशासनिक शिविर में

Live Cricket