बारां। मलेशिया के क़्वालामपुर के शाह आलम शहर में आयोजित हुई अबेकस एवं मेंटल कैलकुलेशन की प्रतियोगिता में ट्रेंड्स अबेकस के विद्यार्थियों ने लगातार छठवें साल इस प्रतियोगिता में भाग लेकर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में 15 से अधिक देशों के 482 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इसमें भाग लेने वाले देश ईरान, पनामा, मलेशिया, साउथ अफ्रीका, इंडोनेशिया, श्री लंका, ताइवान, भारत, लेबनान, चीन, दक्षिण कोरिया रहे। ट्रेंड्स अबेकस बारां सेंटर हेड सुनील कुमार गर्ग ने बताया कि प्रतियोगिता में विद्यार्थियों को उनके आयु वर्ग के अनुसार गणित के जोड़ बाकी गुना भाग के सवाल दिया जाते हैं। जिनको की उन्हें 1 मिनट व 3 मिनिट के समय में सबसे तेज गति एवम शुद्धता के साथ हल करना होता है। कार्यक्रम की शुरुआत में प्रत्येक देश को अपनी विशिष्टता का प्रदर्शन करने का अवसर मिलता हैं।
भारत की ओर से दिविका शर्मा ने शिव तांडव श्रोत का पाठ किया। इन में से 6 वर्ष से 18 वर्ष आयु वर्ग के विद्यार्थियों ने भाग लिया। टीम लीडर एवम ट्रेंड्स अबेकस हेड राहुल मिश्रा ने बताया कि छात्रों को 6 अलग-अलग आयु वर्गो में विभाजित किया गया था। टीम ट्रेंड्स भारत ने बकमथ चार वर्गो में भाग लिया। टीम ट्रेंड्स भारत के विद्यार्थियों में ग्रुप एफ में सिल्वर ट्राफी एवं मैडल जीतने वाले विद्यार्थियों में पीहू कुमरा, ब्रॉन्ज मेडल एवं ट्रॉफी चित्रांश नागर एवं हिमांशी राठौर रहे। ई ग्रुप में आराध्या पांडे एवं पार्थ सुवालका ने सिल्वर मेडल एवं ट्रॉफी एवं कौशिकी मिश्रा व विधि गर्ग ने ब्रॉन्ज पोजीशन बनाई। डी ग्रुप में सूरत के वंश भगत ने ब्रॉन्ज पोजीशन जीती। सी ग्रुप में बारां की दीविका शर्मा ने ब्रॉन्ज मेडल एवं ट्रॉफी जीतकर विश्व मंच पर भारत का नाम रोशन किया। टीम लीडर राहुल मिश्रा को बेस्ट कोच अवार्ड से सम्मानित किया।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




