[aioseo_breadcrumbs]

जुआ खेलते 19 जने गिरफ्तार, 1,78,400 रूपए बरामद, 10 मोटरसाईकिलें जब्त

बारां। पुलिस की विशेष टीम द्वारा पुलिस थाना अन्ता के पीछे स्थित भाया की बाड़ी में चल रहे अवैध जुआ के विरूद्ध कार्यवाही कर 19 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 178400 रूपये जब्त किये गये है। इस संबंध में पुलिस थाना अन्ता पर प्रकरण दर्ज किये गये है। गिरफ्तारशुदा व्यक्तियो के कब्जे से 10 मोटरसाईकिलें भी जब्त की गई है। प्रकरण में अनुसंधान जारी है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक अंदासु ने बताया कि जुआ, सट्टा, अवैध खनन व परिवहन, अवैध शराब की बिक्री, अवैध मादक पदार्थ इत्यादि पर अंकुश लगाने हेतु चलाये जा रहे। विशेष अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश चौधरी के सुपरवीजन में यह कार्यवाही की गई।

गिरफ्तार व्यक्तियों में मूलचन्द पुत्र भैरूलाल धाकड़, राजेन्द्र पुत्र प्रभुलाल धाकड़ अजीतपुरा अन्ता, दिलीप पुत्र चौथमल मेहतर बस स्टैण्ड अन्ता, जाहिद अली पुत्र कल्लू खां मुसलमान भैरूपाड़ा अन्ता, धीरज पुत्र महावीर खटीक भूरा कुआ अन्ता, मुकुल पुत्र राजेन्द्र धोबी सरदार कॉलोनी अन्ता, सूरज पुत्र रामनारायण मेहतर नयापुरा अन्ता, मुकेश पुत्र घांसीलाल माली, हेमराज पुत्र राधाकिशन महावर कवासपुरा अन्ता, अली हुसैन पुत्र जलील मोहम्मद मुसलमान, लियाकत अली पुत्र इकबाल मुसलमान, जावेद हुसेन पुत्र इकबाल भाई मुसलमान, रवि पुत्र रामस्वरूप ऐरवाल भाया की बाड़ी अन्ता, दरूद्दीन पुत्र कल्लू खां मुसलमान भैरूपाड़ा अन्ता, इलियास पुत्र अनवर भाई मुसलमान सीएडी तिराहा अन्ता, हेमराज पुत्र लालुराम महावर कवासपुरा अन्ता, भाया की बाड़ी अन्ता, गिरिराज पुत्र शंकरलाल माली, बजरंगलाल पुत्र घांसीराम बैरवा व राजेश पुत्र पन्नालाल धाकड़ रेलवे स्टेशन रोड़ अन्ता शामिल हैं।

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

हरिपुरा में समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

बारां। समीपवर्ती बटावदा ग्राम पंचायत के ग्राम हरिपुरा के ग्रामीणों ने सोमवार को पंचायत मुख्यालय पर लगे प्रशासनिक शिविर में

Live Cricket