[aioseo_breadcrumbs]

त्रिपुरा की आदिवासी जनजातियों की पार्टी के प्रतिनिधिमंडल से भेंट

जयपुर। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार तथा निर्वाचन आयुक्तगण डॉ. सुखबीर सिंह संधू एवं डॉ. विवेक जोशी ने नई दिल्ली स्थित निर्वाचन सदन में त्रिपुरा की आदिवासी जनजातियों की पार्टी इंडिजिनस पीपल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा के प्रतिनिधिमंडल से भेंट की। यह प्रतिनिधिमंडल पार्टी अध्यक्ष  प्रेम कुमार रियांग के नेतृत्व में आया था आयोग को अपने सुझाव सौंपे। पृष्ठभूमि यह बैठक भारत निर्वाचन आयोग द्वारा राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय विभिन्न राजनीतिक दलों के अध्यक्षों से हो रही श्रृंखलाबद्ध बैठकों का हिस्सा है सूची संलग्न। इन संवादों का उद्देश्य सकारात्मक चर्चा को प्रोत्साहन देना हैं।

जिससे दलों के अध्यक्ष सीधे आयोग के समक्ष अपने विचार, सुझाव चिंताएं रख सकें। यह पहल आयोग की उस व्यापक दृष्टि के अनुरूप है। जिसमें सभी हितधारकों की भागीदारी से कानूनी ढांचे के अंतर्गत चुनावी प्रक्रिया को अधिक सशक्त बनाना है। पिछले 150 दिनों में कुल 4,719 सर्वदलीय बैठकें आयोजित की गई। जिनमें 40 बैठकें मुख्य निर्वाचन अधिकारियों द्वारा, 800 जिला निर्वाचन अधिकारियों द्वारा 3,879 बैठकें निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा आयोजित की गईं। इन बैठकों में कुल 28,000 से अधिक राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनीतिक दलों के साथ बैठकें
क्र. राजनीतिक द प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व बैठक की तिथि
1 बहुजन समाज पार्टी कुमारी मायावती (अध्यक्ष) 6 मई
2 भारतीय जनता पार्टी जे.पी. नड्डा (अध्यक्ष) 08 मई
3 मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी एम.ए. बेबी (महासचिव) 10 मई
4 नेशनल पीपुल्स पार्टी कोनराड संगमा (अध्यक्ष) 13 मई
5 आम आदमी पार्टी अरविंद केजरीवाल (राष्ट्रीय संयोजक) 15 मई
6 ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस चंद्रिमा भट्टाचार्य (प्राधिकृत प्रतिनिधि) 01 जुलाई
7 वाईएसआर कांग्रेस पार्टी वाई.वी. सुब्बा रेड्डी 03 जुलाई
8 समाजवादी पार्टी रामगोपाल यादव (महासचिव) 03 जुलाई
9 ऑल इंडिया मजलिस असदुद्दीन ओवैसी (राष्ट्रीय अध्यक्ष) 07 जुलाई 2025-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन
10 तेलुगु देशम पार्टी पल्ला श्रीनिवास राव (राज्य अध्यक्ष) 15 जुलाई
11 द्रविड़ मुनेत्र कड़गम एन.आर. एलंगो 17 जुलाई
12 मार्क्सवादी-लेनिनवादी संजय शर्मा (प्राधिकृत प्रतिनिधि) 22 जुलाई कम्युनिस्ट पार्टी (लिबरेशन)
13 टिपरा मोथा पार्टी बृशकेतु देबबर्मा (महासचिव) 23 जुलाई 14 ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ शन्मुगम (प्राधिकृत प्रतिनिधि) 24 जुलाई मुनेत्र कड़गम
15 शिवसेना उदय सामंत 29 जुलाई 16 जनता दल अफाक अहमद खान (प्राधिकृत प्रतिनिधि) 31 जुलाई (यूनाइटेड)
(अपूर्व कुमार सिंह)
सहायक निदेशक

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

हरिपुरा में समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

बारां। समीपवर्ती बटावदा ग्राम पंचायत के ग्राम हरिपुरा के ग्रामीणों ने सोमवार को पंचायत मुख्यालय पर लगे प्रशासनिक शिविर में

Live Cricket