[aioseo_breadcrumbs]

एग्रीस्टैक डिजिटल क्रॉप सर्वे के तहत गिरदावरी शुरु

बारां। राज्य सरकार द्वारा अत्यधिक बरसात से बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न होने तथा अगले कुछ दिनों तक भारी बरसात का दौर जारी रहने की संभावना के दृष्टिगत संपूर्ण प्रदेश में एग्रीस्टैक डिजिटल क्रॉप सर्वे के तहत खरीफ फसल का नियमित गिरदावरी कार्य 1 अगस्त से प्रारंभ कर दिया गया है। जिला कलक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर ने कहा कि जिले के उपखण्ड अधिकारी एवं तहसीलदार सभी तहसीलों में खरीफ फसल सम्वत् 2082 मे नियमित गिरदावरी के लिए फील्ड में पदस्थापित पटवारियों, गिरदावरों को निर्देशित करें।

बाढ़ से प्रभावित गांवों, क्षेत्रों में खराबे का आंकलन, फसल खराबा भी नियमित गिरदावरी के साथ ही दर्ज किया जाए। यह कार्य प्राथमिकता से पूर्ण कराएं। साथ ही गिरदावरी में फसल खराबे का अंकन आपदा प्रबंधन एवं सहायता विभाग एवं भारत सरकार द्वारा निर्धारित मापदंडों के अनुसार खराबा पाए जाने पर निर्धारित प्रपत्रों में लघु सीमांत कृषक, फसल वार रिपोर्ट तैयार कर प्रतिशतवार खराबा वाले गांवों की सूची 14 अगस्त तक आवश्यक रूप से भिजवाएं।

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

हरिपुरा में समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

बारां। समीपवर्ती बटावदा ग्राम पंचायत के ग्राम हरिपुरा के ग्रामीणों ने सोमवार को पंचायत मुख्यालय पर लगे प्रशासनिक शिविर में

Live Cricket