[aioseo_breadcrumbs]

संपूर्णता अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मचारी सम्मानित

अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र और पदक दिए
बारां, 31 जुलाई। बारां में आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम के अंतर्गत ‘संपूर्णता अभियान’ में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों का सम्मान किया गया। गुरुवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय सम्पूर्णता अभियान सम्मान समारोह आयोजित हुआ। बारां विधायक राधेश्याम बैरवा, किशनगंज विधायक ललित मीणा व जिला कलक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर ने कर्मयोगियों को प्रशस्ति पत्र और पदक प्रदान किए। समारोह में शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, ढांचागत विकास, कृषि और महिला एवं बाल विकास क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में जिला स्तर पर जिला परिषद सीईओ राजवीर सिंह चौधरी, एनआईसी से उपनिदेशक मनीष कुमार शर्मा, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी गैंदालाल रैगर, सीएमएचओ डॉ. संजीव सक्सेना, उपनिदेशक आईसीडीएस दुर्गाशंकर मीणा, संयुक्त निदेशक कृषि धनराज मीणा, महिला एवं बाल विकास से पवित्रा नागर, पीरामल स्वास्थ्य से लोकेश कुमार, शिक्षा विभाग से हेमराज गौड़ को सम्मानित किया गया। साथ ही ब्लॉक स्तर व पंचायत स्तर के कार्मिकों को भी सम्मानित किया गया।

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

हरिपुरा में समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

बारां। समीपवर्ती बटावदा ग्राम पंचायत के ग्राम हरिपुरा के ग्रामीणों ने सोमवार को पंचायत मुख्यालय पर लगे प्रशासनिक शिविर में

Live Cricket