बारां। जिला पुलिस अधीक्षक अभिषेक अदांसु ने बताया कि 27 जुलाई को फरियादी भगवान सिंह निवासी बहराई थाना केलवाड़ा ने पुलिस थाना केलवाड़ा पर उपस्थित होकर एक रिपोर्ट इस आशय से पेश की कि मै ग्राम बहराई का रहने वाला हूं। रात्रि को समय 10 बजे करीब मैने मेरी मोटरसाईकिल स्पलेडर प्लस रंग सिल्वर घर के बाहर खड़ी की थी। जिसें मैने 1 बजे करीब देखा तो घर पर नहीं मिलीं मैनें मेरी मोटरसाईकिल को आस-पास सभी जगह तलाश की परन्तु अभी तक कोई पता नहीं चला।
मेरी मोटर साईकिल को कोई अज्ञात व्यक्ति चुराकर ले गया है। इत्यादि रिपोर्ट पर थाना केलवाड़ा पर मुकदमा नम्बर 149/2025 धारा 303(इ) भारतीय न्याय संहिता 2023 मे दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया। प्रकरण का अनुसंधान थानाधिकारी पुलिस थाना केलवाड़ा द्वारा किया जा रहा था।
टीम का गठनः- चोरी की घटना का खुलासा करने हेतु राजेश चौधरी अतिरक्त पुलिस अधीक्षक बारां के निर्देशन मे रिछपाल मीना वृताधिकारी शाहाबाद के सुपरविजन मे मानसिंह उ.नि. थानाधिकारी थाना केलवाड़ा की टीम का गठन किया गया।
गठित टीम द्वारा मुखबीर की सुचना पर ज्योतिराज उर्फ बबलु पुत्र सरदारसिंह शिकारी (मोग्या) उम्र 24 साल निवासी उपसील थाना पोहरी जिला शिवपुरी मध्यप्रदेश हाल सेमली फाटक थाना शाहाबाद जिला बारां को मय चोरी की मोटरसाईकिल के एनएच 27 पैनावदा बाईपास के पास से गिरफ्तार किया जाकर न्यायालय से मुलजिम को पीसी रिमाण्ड पर लिया गया दौराने अनुसंधान अरोपी की सुचना पर सामने आया कि कृषि उपज मंण्डी के सामने बने एलएनटी के खण्डर मकानों में 05 मोटरसाईकिलों को बेचने के लिए छिपा कर रखा था। जो चोरी की होने का संदेह होने पर धारा 106 बीएनएसएस मे जब्त कर अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है।
गिरफ्तार अरोपी- ज्योतिराज उर्फ बबलु पुत्र सरदारसिंह शिकारी (मोग्या) उम्र 24 साल निवासी उपसील थाना पोहरी मध्यप्रदेश।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




