अटरू। केशव महाविद्यालय, अटरू में आईटीईपी के अंतर्गत ऑनलाइन एनसीटीई (राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद्) टीम का निरीक्षण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। एनसीटीई टीम ने महाविद्यालय के विभिन्न मानकों पर गहन मूल्यांकन किया जिसमें प्रमुख रूप से भौतिक संरचना (इन्फ्रास्ट्रक्चर), पुस्तकालय, शिक्षकों की गुणवत्ता, प्रयोगशालाएँ, कक्षाएँ, ऑनलाइन शिक्षा की व्यवस्था, शैक्षणिक वातावरण तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा जैसे बिंदु शामिल रहे। निदेशक कृष्ण मुरारी दिलावर ने धन्यवाद दिया।
महाविद्यालय के चेयरमैन प्रमोद दिलावर ने कहा कि संस्थान की यह प्रतिबद्धता उच्च स्तरीय शिक्षा प्रदान करने की दिशा में एक मजबूत कदम है। डॉ. सीमा रणावत ने आभार व्यक्त किया। महाविद्यालय के सलाहकार डॉ. मृदुल धरवाल ने संस्थान के प्रयासों की सराहना करते हुए इसे एक सकारात्मक व भविष्यगामी पहल बताया।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




