कवाई 31 जुलाई। कस्बे के छोटे तालाब में एक गौवंश गुरुवार को तालाब के बिचोबीच फंसे होने पर स्थानीय युवकों ने बाहर निकाल कर उसकी जान बचाई। कस्बा निवासी भूपेंद्र मेहता ने बताया कि हिन्दू धार्मिक सेवा समिति के सदस्य विष्णु चक्रधारी भाया, अमित जोशी, दीक्षांत मंडिया, नरेंद्र सुमन, गौरव नामदेव, मनोज पोटर मौके पर पंहुचे।
तैराक गिर्राज महावर व करण महावर को सूचना कर बुलाया। दोनों तैराकों ने तालाब में कूदकर गौवंश को कड़ी मशक्कत से रेस्क्यू कर तालाब के घाट तक पंहुचाया। जहाँ टीम के सदस्यों ने गौवंश को रेस्क्यू कर तालाब के बाहर निकाला। समिति ने गौवंश का उपचार कर उसे सुरक्षित स्थान पर पंहुचाया। समिति की देखरेख में उसका उपचार किया जा रहा है।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




