बारां। सेन समाज व नवयुवक मण्डल बारां की बैठक बरड़िया बालाजी धाम बारां पर सम्पन्न हुई। जिसमें सेन समाज बारां द्वारा नवयुवक मण्डल के तत्वाधान में नारायणी सेना के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष चेतन सेन माथना का स्वागत, सत्कार किया गया। मीडिया प्रभारी आशीष सेन माथना ने बताया कि प्रधान महासचिव के पद पर त्रिदेव सेन तथा मुख्य संरक्षक दिनेश सेन व कार्यकारी अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी चन्द्रप्रकाश सेन को दी गई।
इस दौरान चौरासी अध्यक्ष छोटूलाल सेन, डॉ. हेमराज सेन, भारतीय सेन समाज जिलाध्यक्ष आशीष सेन, नारायणी सेना जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सेन, जिला उपाध्यक्ष सूरज सेन, कोषाध्यक्ष लक्ष्मण सेन, जीतू सेन, नारायण सेन, सुरेन्द्र सेन, बृजमोहन सेन, नितेश सेन, दिनेश सेन आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




