बारां। राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम की बैठक झाडौता फॉर्म शाहबाद रोड पर आयोजित की गई। जिसमें जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक में पर्यवेक्षक के रूप में प्रदेश उपसभा अध्यक्ष मुकेश गौतम, प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र राठौर, कोटा जिला अध्यक्ष हरिओम प्रजापति, कोटा जिला मंत्री राम सिंह मीणा की उपस्थिति में जिला कार्यकारिणी का गठन कर चुनाव किया गया।
इस दौरान बारां जिला अध्यक्ष के पद पर भगवती प्रसाद सेन, जिला सभा अध्यक्ष हंसराज सिंह गौड़, जिला मंत्री परमानंद पोटर, कोषाध्यक्ष चंद्रभान गौतम, महिला मंत्री सुशीला झाला, उपाध्यक्ष देवकीनंदन मीणा, महिला उपाध्यक्ष रेखा मीणा, कार्यकारी अध्यक्ष रामहेत मीणा, माध्यमिक उपाध्यक्ष भरत लाल मीणा, जिला संगठन मंत्री धनराज बैरवा को निर्विरोध निर्वाचित किया गया। साथ ही नव निर्वाचित जिला अध्यक्ष ने बताया कि शीघ्र बारां जिले की सभी तहसीलों के तहसील अध्यक्षों की घोषणा की जाएगी एवं अगस्त माह में सदस्यता अभियान चला कर शिक्षकों को जोड़ा जाएगा।
फोटो 9
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




